हमने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया: राजनाथ
हमने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया: राजनाथSocial Media

भारत की गिनती कद्दावर देशों में होती है-हमने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया: राजनाथ

UP के लखनऊ में ‘अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद’ के रजत जयंती समारोह को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया और कहा- भारत शांतिप्रिय देश के नाम से जाना जाता है।

उत्‍तर प्रदेश, भारत। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज रविवार को आयोजित ‘अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद’ के रजत जयंती समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए, इस दौरान उन्‍होंने समाराेह को संबोधित भी किया।

भारत शांतिप्रिय देश के नाम से जाना जाता है :

तेलीबाग स्थित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की रजत जयंती समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत शांतिप्रिय देश के नाम से जाना जाता है। भारत का इतिहास रहा है कि हमने न कभी किसी देश पर आक्रमण किया है और न ही किसी देश की एक इंच ज़मीन पर कब्ज़ा किया।

भारत की गिनती कद्दावर देशों में होती है। वर्ष 2014 के बाद अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत दुनिया को यह संदेश देने में कामयाब रहा है कि, दुनिया का कोई भी देश यदि भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। दुनिया के लोग अब जानते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की कूबत भारत में है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया- हमने दुनिया को संदेश दिया है कि अगर कोई भी मुल्क भारत के खिलाफ साजिश रचता है तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। आज भारत दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक है। लोग किताबों में इतिहास पढ़ते हैं पर हमारे जवानों ने 1971 के युद्घ में भाग लेकर इतिहास रचा है। हमें अपने जवानों पर गर्व है। भारत से 1971 और फिर 1999 में कारगिल युद्घ में हार का सामना करने के बाद अब पाकिस्तान को आतंकियों को प्रश्रय देना बंद करना पड़ेगा।

आगे उन्होंने चीन का नाम लिए बिना यह बात भी कही कि, ''एक और पड़ोसी देश है जो दुनिया में मनमानी करता है कई देश चुप्पी साध लेते हैं। अब हालात बदल रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ राजनीतिक दल सेना के शौर्य का मजाक उड़ा रहे हैं। सीमा पर सेना के जवान लड़ते हैं कोई राजनीतिक दल नहीं। चाहे जो भी परिस्थिति हो सेना का हाथ नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम में कानून मंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद थे।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com