दिल्ली CM नियुक्ती के लिए राष्‍ट्रपति की अधिसूचना जारी
दिल्ली CM नियुक्ती के लिए राष्‍ट्रपति की अधिसूचना जारीSocial Media

दिल्ली CM नियुक्ति के लिए राष्‍ट्रपति की अधिसूचना जारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। अब वह 16 फरवरी को CM पद की शपथ लेंगे, जाने केजरीवाल के अलावा और कौन-कौन विधायक लेंगे शपथ...

राज एक्‍सप्रेस। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के बाद तीसरी बार आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार सत्‍ता की आई है। अब अरविंद केजरीवाल जल्‍द ही यानी कल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसके लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। बीते दिन शुक्रवार की शाम को ही राष्‍ट्रपति द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की है।

रामलीला मैदान में जोर-शोर से तैयारियां :

अरविंद केजरीवाल के 'शपथ ग्रहण समारोह' के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं, मैदान को बहुत अच्‍छे से सजाया जा रहा है एवं पार्टी कार्यकर्ता तैयारी करने में जुटे हुए हैं।

कौन-कौन लेगा शपथ :

दरअसल, अरविंद केजरीवाल के अलावा 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें नाम है- 'मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राजेंद्र गौतम' ये सभी विधायक शामिल हैं।

बता दें कि, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के बाद पार्टी में तीसरे नंबर का नेता गोपाल राय को माना जाता है, वह आप की दिल्ली इकाई के प्रभारी हैं और केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

कब-कब CM बने केजरीवाल :

  • सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने पहली बार वर्ष 2013 में 48 दिन इस पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

  • इसके बाद वह दूसरी बार फिर वर्ष 2015 में 14 फरवरी को सत्ता की कमान संभाली थी।

  • अब केजरीवाल 16 फरवरी, 2020 में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

चुनाव में मिला कुल इतना बहुमत :

इस बार दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला 'आप-भाजपा-कांग्रेस' के बीच था, इसके बाद 11 फरवरी को आए चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 62 सीटों पर जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था, बाकी बची 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को विजय मिली एवं कांग्रेस खाता ही नहीं खोल पाई।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com