राजस्थान में बरसात एवं सर्द हवा से कड़ाके की ठंड बढ़ी
राजस्थान में बरसात एवं सर्द हवा से कड़ाके की ठंड बढ़ीSocial Media

राजस्थान में बरसात एवं सर्द हवा से कड़ाके की ठंड बढ़ी

राजस्थान में शनिवार रात दूसरे दिन भी कई स्थानों पर बरसात हुई। इससे तापमान में आई गिरावट एवं सर्द हवा के कारण ठंड और बढ़ गई।

जयपुर। राजस्थान में दूसरे दिन भी कई स्थानों पर बरसात हुई। इससे तापमान में आई गिरावट एवं सर्द हवा के कारण ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक 31.2 मिलीमीटर बारिश अलवर में दर्ज की गई। इसी तरह झुंझुनूं के पिलानी में 14.2, गंगानगर में 1.7, हनुमानगढ़ जिले एवं जोधपुर के फलौदी में 0.5-0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इसके अलावा राजधानी जयपुर सहित कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के समाचार है। इससे अधिकतम तापमान में आठ डिग्री से अधिक तक गिरावट आई और सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दस डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि इसमें 8.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

इसी तरह गंगानगर में सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कमी के साथ 13.7, बाड़मेर में सात डिग्री कमी के साथ 19.3, जैसलमेर में पांच डिग्री कमी के साथ 19, सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ अलवर में 16.7 एवं सीकर में 18.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इसी तरह जयपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कमी के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस, चुरू में चार डिग्री की कमी के साथ 19.5, चार डिग्री कमी के साथ अजमेर में 21एवं जोधपुर में 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के जैसलमेर में न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से कम रहा और वहां न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह बाड़मेर में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम था।बरसात के बाद दिन में आंशिक बादल छाए रहने एवं सर्द हवा के कारण कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने लगे। जगह-जगह अलाव जलाकर कड़ाके की सर्दी से बचने का प्रयास करते नजर आए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com