हिमाचल में दूसरे दिन भी बर्फबारी तथा बारिश

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति, किन्नौर और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज दूसरे दिन भी बर्फबारी होने और निचले मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान गिरावट दर्ज की गई है।
हिमाचल में दूसरे दिन भी बर्फबारी तथा बारिश
हिमाचल में दूसरे दिन भी बर्फबारी तथा बारिशSocial Media

राज एक्सप्रेस। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति, किन्नौर और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज दूसरे दिन भी बर्फबारी होने और निचले मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गरजने की चेतावनी जारी हुई है तथा 22 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

आज राजधानी शिमला में कई दिनों बाद दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ धूप भी खिली। रोहतांग, कुंजम दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। पांच से दस सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने से कुल्लू घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शिंकुला व कुंजुम दर्रा को बहाल करने का काम भी बर्फबारी से प्रभावित हो रहा है। इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून के 98 फीसदी सामान्य रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार कल रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.1, कल्पा 4.7, मनाली 7.4, भुंतर 8.8, डलहौजी 9.3, चंबा 10.4, मंडी 11.1, सोलन-कुफरी 12.0, धर्मशाला 13.0, शिमला 14.4, कांगड़ा 15.2, हमीरपुर 17.3, ऊना 17.4, बिलासपुर 17.5 और नाहन में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि आज ऊना में अधिकतम तापमान 37.3, बिलासपुर 35.0, कांगड़ा-सुंदरनगर 34.0, हमीरपुर 33.8, नाहन 32.5, सोलन 32.2, चंबा 30.0, भुंतर 26.9, धर्मशाला 25.4, शिमला 25.0, डलहौजी 18.5, कल्पा 17.3 और केलांग में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com