योगी 2.0 का पहला और सबसे बड़ा पेपरलेस बजट का खुला पिटारा
योगी 2.0 का पहला और सबसे बड़ा पेपरलेस बजट का खुला पिटाराSocial Media

उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी 2.0 का पहला और सबसे बड़ा पेपरलेस बजट का खुला पिटारा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार 2.0 का पहला एवं सबसे बड़ा बजट पेश किया, जिसमें किसानों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक सबके लिए सौगाते हैं।

उत्तर प्रदेश, भारत। हर साल सभी राज्‍यों की सरकारों के बजट का पिटारा खुलता है, इसी तरह इस साल 2022 में भी उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार का आज 26 मई को उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट 2022-23 पेश किया गया। इस बार यूपी सरकार का बजट करीब 6 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का बताया गया है, जो राज्‍य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है।

UP के वित्त मंत्री ने पेश किया बजट :

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया, जो योगी आदित्‍यनाथ सरकार 2.0 का पहला बजट और सबसे बड़ा पेपरलेस पेपरलेस बजट है। UP सरकार के इस साल के बजट में किसानों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक सबके लिए सौगाते हैं। इस दौरान वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने UP विधानसभा में अपने अपने बजट भाषण की शुरुआत इस अंदाज में कविता पढ़कर शुरू की-

वह पथ क्या , पथिक कुशलता क्या, जिस पथ में बिखरे शूल न हों, नाविक की धैर्य परीक्षा क्या, जब धाराएं प्रतिकूल न हो।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

तो वहीं, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आगे यह भी कहा- हमने प्रदेश में कानून का राज कायम किया, स्वास्थ्य,शिक्षा क्षेत्र में बहुत काम किया गया, पीएम और सीएम के मार्गदर्शन में विकास हुआ, कोरोना काल में सरकार जनता के साथ खड़ी रही, किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। प्रदेश में राशन की नेशनल पोर्टिबिल्टी लागू है, देश मे विशाल खाद्यान्न वितरण अभियान जारी है, 15 करोड़ लोगों को प्रदेश में राशन दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश बजट के बड़े ऐलानों पर एक नजर -

  • गरीब लोगों को फ्री राशन देने का फैसला किया गया।

  • किसानों के लिए 15 हजार सोलर पंपों की स्थापना कराई जाएगी। लघु सिंचाई योजना के तहत 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

  • किसानों के लिए 2022-23 में 60.3 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया जाएगा, 119 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जाएगा।

  • मेरठ, बहराइच, कानपुर, आजमगढ़ और रामपुर में एटीएस सेन्टर का निर्माण कराया जायेगा।

  • महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है, जिसके लिए 276 करोड़ 66 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

  • यूपी 112 योजना के द्वितीय चरण के लिए 730 करोड़ 88 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

  • सेफ सिटी योजना के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में योजना लागू किए जाने हेतु 523 करोड़ 34 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

  • जनपदीय थानों हेतु सुरक्षा उपकरणों और अस्त्र / शस्त्र हेतु 250 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

  • विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना और यूपी फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट लखनऊ का निर्माण कराया जा रहा है।

  • किसानों के लिए 15 हजार सोलर पंपों की स्थापना कराई जाएगी।

  • लघु सिंचाई योजना के तहत 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

  • बजट 2022-23 में 60.3 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया जाएगा।

  • पुलिस के आवासीय भवनों के लिये 800 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

  • अनावासीय भवनों के लिये 800 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

  • नवसृजित जनपदों में पुलिस के आवासीय और अनावासीय भवनों हेतु 300 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

  • नवसृजित जनपदों में पुलिस लाईन के निर्माण के लिये भूमि क्रय हेतु 65 करोड़ 70 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

  • वाराणसी और गोरखपुर में मेट्रो रेल शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co