दुष्कर्म के आरोप में देश छोड़कर भागे बाबा आज फिर चर्चा में

दुष्कर्म के आरोपों में फरार और भारत छोड़कर भागे बाबा नित्यानंद आज फिर चर्चा में आए हैं कि, उन्‍होंने विदेश में एक आइलैंड खरीदकर उसे अपना आजाद देश 'हिंदू राष्ट्र' बताया है...
Nityananda
NityanandaPriyanak Sahu -RE

राज एक्‍सप्रेस। रेप-बलात्‍कार जैसे मामले में पहले कई बाबाओं के नाम सामने आ चुके हैं, उनमें से एक ‘स्वयंभू बाबा’ नित्यानंद (Nityananda) का नाम है, जो दुष्कर्म के आरोपों में भारत देश छोड़कर फरार हो गए थे, लेकिन उनकी तलाश आज भी जारी है। इसी दौरान भगौड़े रेप आरोपी बाबा नित्यानंद को लेकर एक खुलासा हुुुआ है, जिसमें यह बात सामने आई है कि, उसने अपना एक देश बना लिया है।

क्‍या है इस देश का नाम?

दरअसल, नित्यानंद द्वारा इस देश का नाम ‘कैलासा’ रखा गया है, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, रेप आरोपी नित्यानंद ने साउथ अमेरिका के एक देश इक्वाडोर से एक आइलैंड खरीदकर उसे अपना आजाद देश घोषित किया है।

नित्यानंद ने बनाई इस नाम की वेबसाइट :

इतना ही नहीं इसके अलावा ‘स्वयंभू बाबा’ नित्यानंद द्वारा इस आजाद देश 'कैलासा' की एक वेबसाइट Kailaasa.org भी बनाई गई है, जिसमें 'कैलासा' को हिंदू राष्ट्र बताया गया है। स्वयंभू बाबा नित्यानंद के इस देश 'कैलासा' का अपना पासपोर्ट, झंडा, सरकारी विभाग, भाषा, स्कूल के अलावा भी काफी कुछ है, जिसे जानकार आपको हैरानी होगी।

वेबसाइट पर क्‍या लिखा :

नित्यानंद के स्वघोषित सीमारहित हिंदू राष्ट्र की अपनी वेबसाइट पर साफ लिखा है- ''कैलासा एक ऐसा देश है, जिसे बिना किसी सीमाओं से हिंदुओं के लिए बनाया गया है, ये उनके लिए है जो अपने देश में हिंदू होने का अधिकार खो चुके हैं।''

वहीं कैलासा की वेबसाइट के अनुसार, 'यह आइलैंड त्रिनिदाद और टोबैगो देशों के पास बताया जा है, जो एक गैर-राजनीतिक देश है। वेबसाइट पर यह भी लिखा है कि, इसका मकसद हिंदू धर्म की रक्षा करना और मानवता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह देश 'कैलासा' हिंदू धर्म की सभ्यता व संस्कृति के अनुसार ही चलेगा।

कैलासा देश में नित्यानंद की सरकार :

इतना ही नहीं नित्यानंद के इस देश 'कैलासा' में अपनी सरकार भी बना रखी है, जिसमें कई विभाग हैं और फिर चाहे वह गृह विभाग हो या वित्त विभाग। इसके अलावा अपने इस देश का नया ध्वज, नया संविधान तथा नया प्रतीक चिह्न, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ जैसी चीजों भी तय कर ली है, हालांकि Kailaasa.org वेबसाइट पर सभी जानकारीयां साझा भी की गई हैं।

देश छोड़कर क्‍यों भागा नित्यानंद :

स्वयंभू बाबा नित्यानंद पर अनुयायियों के बलात्कार एवं बच्चों को अगवा करने का आरोप लगा था, तो इन्‍हीं आरोपों के चलते वह भारत देश छोड़कर भाग गया था। बता दें कि, नित्यानंद पर कर्नाटक में रेप और किडनैपिंग का केस दर्ज है, तो वहीं, गुजरात में उत्पीड़न को लेकर केस दर्ज हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co