कश्मीर में मौसम हुआ सुहाना,रात के पारे में गिरावट

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है तथा आसमान के साफ रहने से रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी है।
कश्मीर में मौसम हुआ सुहाना,रात के पारे में गिरावट
कश्मीर में मौसम हुआ सुहाना,रात के पारे में गिरावटSocial Media

राज एक्सप्रेस। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है तथा आसमान के साफ रहने से रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि कश्मीर घाटी में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा जिसके कारण रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी जबकि दिन के तापमान में सुधार होने का अनुमान है।

श्रीनगर में रात का तापमान सामान्य से कम रहने के बाद आज सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के बाद शहर में रात का तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शहर में दिन भर धूप खिली रहने के कारण लोगों ने पार्काें में, बाल्कोनी तथा खुले मैदानों में लोगों ने सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया। आसमान में बादल छाये रहने के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। विश्व प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग, जहां कई फीट बर्फ जमा है, ऐसे में भी धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया है जिसका भरपूर आनंद पर्यटक और साहसिक खेल प्रेमी उठा रहे हैं। लेकिन यहां रात का तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो मंगलवार को शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। स्की रिजॉर्ट में रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। एक होटल मालिक ने कहा कि पर्यटक विशेषकर साहसिक खेल प्रेमी धूप खिलने का मजा स्की स्लोप और बर्फ से जुड़े अन्य खेलों को अंजाम देकर उठा रहे हैं।

विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में रात का तापमान मंगलवार की तुलना में दो डिग्री नीचे रहा तथा दिन का तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। धूप खिलने के कारण यहां भी दिन का मौसम सुहाना रहा जिसका मजा पर्यटक उठा रहे हैं। घाटी के प्रवेशद्वार काजीकुंड, उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और पर्यटक स्थल कुकेरनाग में तापमान क्रमश: शून्य से 3.8 डिग्री नीचे, शून्य से 1.8 डिग्री नीचे और शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com