प्रदेश सरकार का यह बजट यूपी की नई सम्भावना को उड़ान देगा: त्रिपाठी

भाजपा के उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किये गये पेपरलेस बजट को उत्तर प्रदेश में नई सम्भावना को उड़ान देने वाला बताया।
प्रदेश सरकार का यह बजट यूपी की नई सम्भावना को उड़ान देगा: त्रिपाठी
प्रदेश सरकार का यह बजट यूपी की नई सम्भावना को उड़ान देगा: त्रिपाठीSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किये गये पेपरलेस बजट को उत्तर प्रदेश में नई सम्भावना को उड़ान देने वाला बताया। सांसद त्रिपाठी ने सोमवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर चर्चा करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की त्रासदी के बीच पेश यह बजट आशा, ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश की नई संभावनाओं को नई उड़ान देगा।

सरकार द्वारा पेश उत्तर प्रदेश के इस बजट के हृदय में गाँव, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा हैं। कोविड पर शानदार विजय के बाद उत्तर प्रदेश का यह ऐतिहासिक और शानदार बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों, वंचितों और समाज के अंतिम व्यक्ति को समर्पित है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर निवेश के लिए चौतरफा विकास पर विशेष जोर देते हुये सैकड़ों सालों से उपेक्षित रहे धार्मिक स्थलों के साथ एक बार फिर पूरा न्याय करने वाला यह बजट है। उन्होंने कहा कि अगर एक लाइन में कहा जाये तो यह पूर्ण रूप से उत्तर प्रदेश के विकास का बजट है। इस सर्वस्पर्शी बजट है।

श्री योगी ने कहा कि जो किसान परिवार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा से कवर नहीं थे, उनके लिए इस बजट में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपया के नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा का प्रावधान किया गया है। बजट में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को विस्तार दिया गया है। अब किसान के घर के कमाऊ सदस्य, बंटाईदार व अन्य लोग भी मृत्यु की दशा में पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता पा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हर घर को नल, हर घर को बिजली, हर गांव में सड़क एवं हर गांव को डिजिटल बनाने के साथ हर खेत को पानी एवं हर हाथ को काम देने का संकल्प इस बजट में निहित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट प्रदेश के किसान, युवा तथा महिला सभी को प्राथमिकता है। हम विकास का संकल्प लेकर हम आगे बढ़े हैं। इसी कारण बजट विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com