दिल्ली हिंसा मामला : 'पिंजरा तोड़' की 2 लड़कियों को किया गिरफ्तार
दिल्ली हिंसा मामला : 'पिंजरा तोड़' की 2 लड़कियों को किया गिरफ्तारPriyanka Sahu -RE

दिल्ली हिंसा मामला : 'पिंजरा तोड़' की 2 लड़कियों को किया गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में 'पिंजरा तोड़' संगठन की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल की ओर से पूछताछ के बाद जाफराबाद थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

राज एक्‍सप्रेस। दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में 'पिंजरा तोड़' संगठन की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।

पिंजरा तोड़ ने एक बयान जारी कर शनिवार को बताया कि, उनके दो सदस्यों देवांगना और नताशा को पुलिस ने आज शाम गिरफ्तार किया है। दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल की ओर से पूछताछ के बाद जाफराबाद थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के कारणों के बारे में उनके परिजनों को नहीं बताया है।

बयान में कहा गया कि, पिछले दो महीने में कई छात्रों और आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लोकतांत्रिक आवाजों को उठाने वालों की गिरफ्तारी निंदा करते हैं।

दिल्ली हिंसा मामले में जामिया के शोधार्थी छात्र मीरान हैदर, सफूरा जरगर, आसिफ इकबाल तनहा तथा एल्युमनी असोसिएशन ऑफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया (आजमी) के अध्यक्ष शिफाउर्ररहमान खान को गिरफ्तार किया गया है। इन छात्रों पर देशद्रोह, हत्या, हत्या के प्रयास, धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच नफरत को बढ़ावा देने और दंगा करने के अपराध के लिए भी मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि, नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और इसका विरोध करने वालों के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली में 23 से 26 फरवरी के बीच हिंसा हुईं थीं, जिसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co