दिल्ली में खालिस्तान समर्थक 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आज रविवार सुबह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है, अब पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही हैैै।
दिल्ली में खालिस्तान समर्थक 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली में खालिस्तान समर्थक 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तारSocial Media

दिल्ली, भारत। देश में कोरोना वायरस से बनू नाजुक हालातों के बीच आतंकवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैैं, अब हाल ही मेें राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली से ये खबर सामने आ रही है कि, यहां खालिस्तान समर्थक दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं।

दोनों से की जा रही पूछताछ :

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आतंकियों ने पंजाब के मोगा में जिला कलेक्टर कार्यालय की छत पर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कथित रूप से खालिस्तान का झंडा फहराया था एवं परिसर में तिरंगे का अपमान किया था। हालांकि, इस मामले में दोनों के खिलाफ मोगा में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और दोनों की पहचान इंद्रजीत गिल और जसपाल सिंह के रूप में हुई है।

विदेश भागने की फिराक में थे दोनों :

बताया गया है कि, दिल्ली पुलिस ने आज रविवार सुबह के वक्‍त प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 2 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं स्पेशल सेल के डीसीपी संदीप यादव की टीम ने एक सूचना के आधार पर इंद्रजीत सिंह और जसपाल सिंह को दिल्ली में करनाल रोड पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। खालिस्तान जिंदा फोर्स के साथ इनके संबंध बनाए जा रहे हैं, साथ ही प्रतिबंधित 'सिख फॉर जस्टिस' नाम के संगठन के साथ भी जुड़े हुए हैं। साथ-साथ ही ये दोनों आतंकी प्रतिबंधित चैनल सिख फॉर जस्टिस से भी जुड़े बताए गए थे एवं दोनों संदिग्ध विदेश भागने की फिराक में थे।

जानकारी के लिए बताते चलें कि, अभी हाल में ही दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली के धौला कुआं इलाके में एक आइएसआइस आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी। इस मुठभेड़ के दौरान आतंकी ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी और ये आतंकी यूपी का रहने वाला था, छापेमारी के दौरान उसके घर से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co