UP: आगरा में महिला डॉक्टर के घर में घुसकर दिनदहाड़े मारा चाकू-आरोपी अरेस्‍ट

उत्तर प्रदेश के आगरा में खुद को टेक्नीशियन बताकर घर में घुसे शख्स ने महिला डॉ. निशा सिंघल की चाकूओं से गोदकर की हत्या। वारदात के बाद एनकाउंटर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
UP: आगरा में महिला डॉक्टर के घर में घुसकर दिनदहाड़े मारा चाकू-आरोपी अरेस्‍ट
UP: आगरा में महिला डॉक्टर के घर में घुसकर दिनदहाड़े मारा चाकू-आरोपी अरेस्‍टSocial Media

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश राज्‍य से आए दिन काइम की नई-नई घटनाएं सामने आ रही हैं और अब तो लोग अपने घर में भी सेफ नहीं है, ऐसा इसलिए क्‍योंकि ताजनगरी आगरा से एक महिला डॉक्टर का मर्डर केस सामने आया, इस दौरान एक शख्स दिनदहाड़े डॉ. निशा सिंघल के घर में घुसा और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

खुद को टेक्नीशियन बताकर घर में घुसे शख्स :

बताया गया है कि, ये पूरा मामला आगरा के थाना कमला नगर इलाके का है। शुक्रवार के दिन एक शख्स सेट-टॉप बॉक्स रीचार्ज करने के बहाने से 38-वर्षीय डेनटिस्ट डॉ. निशा सिंघल के घर में घुसा और चाकू मारकर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी। वारदात के वक्त डॉ. निशा के 4 और 8 साल के दो बच्चे दूसरे कमरे में थे, उन्‍हें भी नहीं बक्‍शा। हालांकि, डॉक्टर की बेटी ने सूझबूझ से काम लिया और अपने साथ ही बच्चे के जान बचा ली। तो वहीं, गंभीर हालत में डॉक्टर निशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया एवं घायल हुए दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है।

डॉक्टर अनिशा ने बताया कि, ''घर में केबल नहीं चल रहा था। मां ने शुभम को बुलाया था। शुभम घर आया था, तब दोनों बच्चे घर के एक कमरे में थे। मां की आवाज सुनकर दोनों बाहर निकले तो देखा कि शुभम उनकी मां पर चाकू से वार कर रहा है, दोनों घबरा गए।''

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार :

पुलिस का कहना है कि, आरोपी घर में लूटपाट करना चाहता था। वहीं, इस वारदात के बाद आगरा के एडीजी जोन अजय आनंद ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई, जो अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही थीं।

आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया- पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि शुभम नाम के बदमाश ने लूट के बाद महिला डॉक्टर की हत्या की है। पुलिस ने शुभम की तलाश शुरू की तो शुभम बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने शुभम को रोकने की कोशिश की तो शुभम ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे एक गोली शुभम के पैर में जा लगी, गोली लगने से घायल शुभम को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मौके से एक बैग मिला है जिसमे जेवरात और नकदी भरी हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com