UP के CM योगी ने सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ ग्रस्‍त परिवारों के लिए किए यह बड़े ऐलान

उत्‍तर प्रदेश के CM योगी ने सिद्धार्थनगर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और कहा- जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें प्रशासन तत्काल धनराशि उपलब्ध कराएं।
UP के CM योगी ने सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ ग्रस्‍त परिवारों के लिए किए यह बड़े ऐलान
UP के CM योगी ने सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ ग्रस्‍त परिवारों के लिए किए यह बड़े ऐलानPriyanka Sahu -RE

उत्तर प्रदेश, भारत। देश के कई राज्‍य इन दिनों बाढ़ की आफत का सामना कर रहे हैं, जिसमें उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में भी बाढ़ का कहर बरपा हुआ है। बाढ़ की इस संकट की घड़ी में यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। इस कड़ी में आज उन्‍होंने सिद्धार्थनगर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही :

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सिद्धार्थनगर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों में राहत सामग्री भी बांटी है। ता वहीं, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर में बाढ़ राहत कार्यों के संबंध में कर CM योगी ने बताया- बाढ़ से 5 तहसील प्रभावित हैं, जिसमें डुमरियागंज और नौगढ़ सर्वाधिक प्रभावित हैं। ज़िले की लगभग 2 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। राप्ती नदी खतरे के निशान से लगभग 1.5-2 मीटर ऊपर बह रही है। बूढ़ी राप्ती सहित कई छोटी बड़ी नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

प्रदेश में लगभग 15-20 जनपद बाढ़ से प्रभावित है, जिसमें सिद्धार्थनगर में 200 गांव बाढ़ से प्रभावित है और 400 ग्राम पंचायतों में फसलों का भी नुकसान हुआ है। प्रभावित गांवों में नाव की व्यवस्था और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

CM योगी ने किए यह ऐलान :

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ ग्रस्‍त परिवारों के लिए यह ऐलान भी किए हैं-

  • जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें प्रशासन तत्काल धनराशि उपलब्ध कराएं। बाढ़ पीड़ितों का मकान ध्वस्त होने पर उन्हें तत्काल 95,000 रु. उपलब्ध करवाई जाएगी।

  • जिनके मकान नदी की धारा में विलीन हो गए हैं, उन्हें भूमि का पट्टा आवंटित कराए जाएं

  • नदी की धारा में बह गए घर के पीड़ितों को सीएम आवास योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • इस आपदा में किसी की मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रु. की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी।

बता दें कि, इन दिनों यूपी के CM योगी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत और उनके लिए राहत सामग्री वितरण कर रहे है। बीते दिन उन्‍होंने बहराइच और गोंडा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था और बाढ़ राहत कार्यों के संबंध में प्रेसवार्ता भी की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com