बाढ़ प्रभावित जिले में हवाई सर्वेक्षण कर राहत सामग्री की वितरण
बाढ़ प्रभावित जिले में हवाई सर्वेक्षण कर राहत सामग्री की वितरणPriyanka Sahu- RE

UP के CM योगी ने बाढ़ प्रभावित जिले में हवाई सर्वेक्षण कर राहत सामग्री की वितरण

उत्तर प्रदेश के CM योगी ने आज बाढ़ प्रभावित बहराइच जिले में हवाई सर्वेक्षण और राहत सामग्री वितरण करने के बाद वे गोंडा पहुंचे और यहां उन्‍होंने बाढ़ राहत कार्यों के संबंध में प्रेसवार्ता की...

उत्‍तर प्रदेश, भारत। देश के कई राज्‍य इन दिनों बाढ़ की आफत का सामना कर रहे हैं, जिसमें उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में भी बाढ़ का कहर बरपा हुआ है। बाढ़ की इस संकट की घड़ी में आज शुक्रवार को UP के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बहराइच में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और फिर बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की, साथ ही राहत सामग्री भी वितरण की है।

बहराइच में राहत कार्य संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रहा है :

इस दौरान जनपद बहराइच में बाढ़ के संबंध में प्रेसवार्ता CM योगी ने कहा- प्रदेश में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। मैंने अपने 3 दिन का आगामी कार्यक्रम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के लिए और प्रभावित परिवारों को मिलने वाली राहत सामग्री की समीक्षा करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया है। बहराइच में राहत कार्य संतोषजनक ढ़ंग से आगे बढ़ रहा है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की बाढ़ ईकाई को हर ज़िले में तैनात किया गया है। अगर किसी की बाढ़ के पानी में डूबने या किसी हिंसक जानवर के काटने से मौत होती है तो पीड़ित परिवारों को तत्काल 4 लाख रुपये उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसान की फसल की हानि का मिलेगा मुआवजा।
उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

तो वहीं, CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा- न हो निराश, दौड़ेगी जीवन की गाड़ी। जब हम हैं साथ, क्या बाढ़-क्या महामारी। जनपद बहराइच में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण एवं राहत सामग्री वितरण...

प्रदेश के 15 जनपद बाढ़ से प्रभावित :

बाढ़ प्रभावित बहराइच जिले का दौरा करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा पहुंचे, यहां उन्‍होंने बाढ़ राहत कार्यों के संबंध में प्रेसवार्ता की और बताया कि, ''प्रदेश के 15 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसा तीसरी बार है जब इस सीजन में बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल से आने वाली नदियों में उफान के कारण वर्तमान में हमारे सभी जनपद बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।''

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई, साथ ही लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com