UP के CM योगी की लव जिहाद करने वालों को चेतावनी- सुधर जाओ, नहीं तो...

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चुनावी रैली में लव जिहाद करने वालों को सख्‍त चेतावनी दी- सुधर जाओं, अगर नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी। लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है योगी सरकार...
UP के CM योगी की लव जिहाद करने वालों को चेतावनी- सुधर जाओ, नहीं तो...
UP के CM योगी की लव जिहाद करने वालों को चेतावनी- सुधर जाओ, नहीं तो...Social Media

उत्तर प्रदेश, भारत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जौनपुर जिले की मल्हानी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी जनसभा में अपने संबोधन के दौरान लव जिहाद के बढ़ते मामलों का जिक्र करते हुए कड़ा रुख अपनाया और लव जिहाद के अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है।

दअरसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है, इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए की। साथ ही लव जिहाद के अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, ''ये लोग राम नाम सत्य की यात्रा के लिए एकदम तैयार रहें। इन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।''

हाई कोर्ट का फैसला दिलाया याद :

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने ये भी याद दिलाया कि, कल हाई कोर्ट का एक फैसला आया है कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है। हम कानून बनाएंगे, मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहचान छिपाते हैं और हमारी बहनों के सम्मान के साथ खेलते हैं, यदि आप सुधरते नहीं हैं तो आपकी राम नाम सत्य यात्रा निकलेगी।

बता दें कि, धर्म परिवर्तन को लेकर यूपी की इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा 20 अक्‍टूबर को एक अहम फैसला सुनाते हुए साफ कहा था कि, महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज कर दिया करते हुए कोर्ट ने ये भी कहा- एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है, लड़की ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया। रिकार्ड से स्पष्ट है कि शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया गया।

जानकारी के लिए बताते चलें, मल्हानी विधानसभा सीट पर आगामी 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इसी के चलते आज CM योगी ने यहां बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com