UP देवरिया के कांग्रेस दफ्तर में महिला नेता की पिटाई पर NCW का संज्ञान

UP के देवरिया में टाउन हाल स्थित कांग्रेस दफ्तर में टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने महिला नेता की पिटाई मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच के आदेश दिए।
UP देवरिया के कांग्रेस दफ्तर में महिला नेता की पिटाई पर NCW का संज्ञान
UP देवरिया के कांग्रेस दफ्तर में महिला नेता की पिटाई पर NCW का संज्ञानSocial Media

उत्तर प्रदेश, भारत। कोरोना जैसे काल में देश के अलग-अलग राज्‍यों में नई-नई घटना चर्चा का विषय बन रही है। दअरसल, अब उत्‍तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेसी द्वारा महिला कार्यकर्ता की पिटाई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

टिकट बंटवारे को लेकर मचा हंगामा :

दरअसल, उत्तर प्रदेश की रिक्त विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होने हैं, इसी को लेकर सभी प्रमुख दलों में टिकट बंटवारे का मंथन चल रहा है। इसी दौरान येपी के देवरिया जिले में टाउन हाल स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा मच गया है, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के सामने महिला नेता की पिटाई की गई।

NCW की अध्यक्ष ने किया ट्वीट :

कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने जांच के आदेश दिए हैं। NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा- मानसिक रूप से ऐसे बीमार लोग कैसे राजनीति में चले आते हैं? इस मामले में संज्ञान ले रही हूं।

क्‍या है मामला :

जानकारी के मुताबिक, तारा यादव नामक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस उमीदवार मुकुंद भास्कर मणि को टिकट दिए जाने का विरोध कर रही है, महिला कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय सचिव के ऊपर गुलदस्ता फेंक दिया, इसी के बाद मारपीट हुई और हंगामा शुरू हो गया। इस मामले के वायरस वीडियो में देखा जा सकता है, मौके पर मौजूद पुरुष कार्यकर्ताओं ने महिला को पीटा, हालांकि इस दौरान कुछ कार्यकर्ता उन्हें रोकने की भी कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

महिला नेता तारा देवी ने बताया कि, वे चार साल से पार्टी की सदस्य हैं। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे, तभी महिला कार्यकर्ता तारा यादव मीटिंग में पहुंची और कांग्रेस उमीदवार मुकुंद भास्कर मणि को टिकट दिए जाने का विरोध किया। महिला नेता आरोप लगाया कि, ''कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर पर रेप का आरोप हैं, उसे टिकट देकर गलत हुआ है, हम चाहते हैं कि साफ सुथरे छवि के लोगों को टिकट दिया जाए।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com