आज जुमे की नमाज के मद्देनजर हाई अलर्ट पर यूपी
आज जुमे की नमाज के मद्देनजर हाई अलर्ट पर यूपीSocial Media

आज जुमे की नमाज के मद्देनजर हाई अलर्ट पर यूपी, ड्रोन से निगरानी कर रही पुलिस

पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला था। जिसके बाद यूपी सरकार आज होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है।

राज एक्सप्रेस। पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला था। मुसलमानों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए गए बयान के लिए नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसके बाद यूपी सरकार आज होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है।

बता दें कि, यूपी के कानपुर, गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, शामली, हापुड़ सहित अन्य जगहों पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा यूपी और मुंबई से ऑल इंडिया उलेमा ने लोगों से अपने घरो में या घर के आसपास की मस्जिदों में नमाज पड़ने की गुजारिश की है।

केजी सिंह कौशांबी सीओ ने इस बारे में बताया कि, कानून और व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ड्रोन का उपयोग करके सुरक्षा निगरानी करती है। उन्होंने बताया कि, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बल तैनात किए गए हैं। हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं। पुलिस गश्त नियमित रूप से की जा रही है।

यूपी के एडीजी ने कही यह बात:

वहीं, यूपी के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि, ''जुमे की नमाज़ के लिये राज्य में व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं। विभिन्न जिलों में धर्म गुरुओं, नागरिक समाज और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों में सम्बन्धित थानाध्यक्ष, पुलिस चौकी प्रभारियों के साथ-साथ वरिष्ठ क्षेत्रीय तथा परिक्षेत्रीय पुलिस अफसर भी भाग ले रहे हैं।''

गोरखपुर के एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस ने कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर ड्रोन के जरिए सुरक्षा सर्विलांस किया गया। पिछले सप्ताह 54 घरों की पहचान की गई, जहां से पत्थर और ईंटें बरामद की गई थी। इस बार फिर से ऐसे कुछ घरों को चिह्वित किया गया है। पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com