सहारनपुर में पूर्व MLC हाजी इकबाल के घर पर चला बुलडोजर
सहारनपुर में पूर्व MLC हाजी इकबाल के घर पर चला बुलडोजरSocial Media

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल के घर पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा बुलडोजर कार्यवाई लगातार जारी है। ऐसे में सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल (Haji Iqbal) की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई आज भी जारी है।

सहारनपुर, भारत। उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा बुलडोजर कार्यवाई लगातार जारी है। आम हो या फिर खास किसी को भी नहीं बख्शा जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल (Haji Iqbal) की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार जारी है। सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई आज मंगलवार को भी जारी है।

बता दें कि, सहारनपुर में बीएसपी के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के तीसरे घर पर आज बुलडोजर चला है। कल उनके दो घरों को ढहाया गया था। अधिकारियों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हाजी इकबाल का घर ढहाया गया। हाजी इकबाल और उनके चार बेटों पर मिर्जापुर और बेहट थानों में धमकाने और अवैध खनन के केस दर्ज हैं। जमीनों पर कब्जे और नाबालिग से दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप भी लगे हैं। बताया जा रहा है कि, मकानों का नक्शा तो पास हुआ था, लेकिन इसके लिए अतिक्रमण किया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी ने जारी किया बयान:

इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी का बयान भी सामने आया है। नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी ने बताया, "कार्रवाई करने से पहले इनको नोटिस दिया और सुनवाई का समय दिया गया। यह कार्रवाई कल शुरू हुई थी और यह इसके पूरे होने के बाद ही बंद की जाएगी।"

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं। योगी आदित्यनाथ ने इसी साल 25 मार्च 2022 को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह यूपी के सियासी इतिहास में पहले ऐसे सीएम हैं, जो 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सीएम बने हैं। बता दें, दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन में है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co