योगी सरकार का दावा, महिला किसानों को समृद्ध बनाएगा मिशन शक्ति

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी कटिबद्धता का इजहार करते हुये दावा किया कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिये जारी मिशन शक्ति अभियान महिला किसानों को सम्पन्न और सृमद्ध बनायेगा।
योगी सरकार का दावा, महिला किसानों को समृद्ध बनाएगा मिशन शक्ति
योगी सरकार का दावा, महिला किसानों को समृद्ध बनाएगा मिशन शक्तिSocial Media

राज एक्सप्रेस। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी कटिबद्धता का इजहार करते हुये दावा किया कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिये जारी मिशन शक्ति अभियान महिला किसानों को सम्पन्न और सृमद्ध बनायेगा। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महिलाओं और बेटियों को उनकी शक्ति का बोध वृहद अभियान मिशन शक्ति से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए संकल्पबद्ध हैं। प्रदेश की महिलाओं व बेटियों के कदम सर्वोत्तम उत्तर प्रदेश के साथ कदमताल कर सकें इसके लिए विभिन्न विभाग मिशन शक्ति के तहत विशेष अभियान चला रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभागवार लक्ष्यों को तय किया गया है। विभाग कार्ययोजना के तहत तेजी से इस ओर कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विभाग की ओर से प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महिला समूहों और किसानों का विशेष ध्यान रखते हुए कृषि विभाग मिशन शक्ति के तहत 250 से अधिक महिला संगोष्ठियों का आयोजन करेगा। इसके साथ ही प्रदेश की 30 हजार से अधिक महिला किसानों व महिला उद्यमियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि महिला किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कृषि विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में महिला कृषकों के जागरूकता अभियान के तहत वैज्ञानिकों व अधिकारियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संचालन आठ मार्च को तीन घंटें तक किया जाएगा। प्रदेश की महिला कृषकों को जागरूक करने के लिए उनके तकनीकी ज्ञानवर्धन व कृषि समस्याओं के समाधान के लिए विश्विद्यालय व केवीके के वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों विशेष रूप से महिला वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन सभी जिलों में किया जाएगा।

रबी सत्र 2020-2021 के प्रथम मॉडयूल के तहत 8000 ग्राम पंचायतों में कुल पांच लाख प्रतिभागियों सहित तीन दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर राजस्व विभाग की ओर से आठ मार्च तक महिला शिकायतों के निस्तारण में अव्वल रहने वाले पांच तहसीलदार पुरस्कृत किए जाएंगें। इसके साथ ही वरासत अभियान के तहत सर्वाधिक महिला खातेदारों के वरासत अंकित करने वाले लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com