राजस्थान कैबिनेट का पुनर्गठन- आज राजभवन में नए मंत्रियों का होगा शपथ समारोह

राजस्थान में गहलोत सरकार की कैबिनेट का पुनर्गठन, आज रविवार को राजभवन में 11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री शपथ लेंगे।
राजस्थान कैबिनेट का पुनर्गठन थ समारोह
राजस्थान कैबिनेट का पुनर्गठन थ समारोहSocial Media

राजस्थान, भारत। कांग्रेस शासित राज्‍य राजस्‍थान में कई महीनों से देखी जा रही सियासी हलचल के बाद अब राजस्थान में गहलोत सरकार की कैबिनेट के पुनर्गठन का सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है और आज रविवार को नए मंत्रियों को शपथ समारोह आयोजित होगा।

सरकार के 11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री लेंगे शपथ :

दरअसल, आज रविवार को शाम 4 बजे राजभवन में राजस्थान की गहलोत सरकार के 11 कैबिनेट और 4 नए राज्यमंत्री शपथ लेंगे। इस दौरान पायलट खेमे से 4 मंत्री बने हैं। 3 राज्यमंत्रियों को प्रमोटकर कैबिनेट मंत्री बनाया है और मंत्री परिषद में तीन महिलाओं को जगह दी गई है। दरअसल, गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा की जगह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी है एवं डोटासरा और हरीश चौधरी की जगह जाट चेहरों के तौर पररामलाल जाट, बृजेंद्र सिंह ओला, हेमाराम चौधरी को मौका दिया है, जबकि रघु शर्मा की जगह महेश जोशी को कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है।

  • मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद गहलोत सरकार में कोई दलित कैबिनेट मंत्री नहीं था। मास्टर भंवरलाल मेघवाल की जगह 2 दलित राज्य मंत्रियों को प्रमोट किया है। गोविंद मेघवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

  • इसके अलावा टीकाराम जूली ममता भूपेश और भजनलाल जाटव को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।

  • मुस्लिम चेहरे के तौर पर मोहम्मद पहले से कैबिनेट मंत्री के पद पर थे, अब उनके साथ जाहिदा को राज्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी दी जा रही है।

  • जाहिदा खान पहले संसदीय सचिव रह चुकी हैं, आदिवासी चेहरों के तौर पर महेंद्रजीत मालवीय को मंत्री बनाया है।

  • गुर्जर चेहरे के तौर पर शकुंतला रावत को मंत्री बनाया है।

नई कैबिनेट में 4 दलित मंत्रियों को दी गई जगह :

तो वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बताया- कल राजस्थान के कैबिनेट का पुनर्गठन हुआ था। आज प्रदेश के राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुझे खुशी है कि कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और प्रदेश की सरकार ने जो कुछ कमियां थीं उसे पूरा किया है। नई कैबिनेट में 4 दलित मंत्रियों को जगह दी गई है। हमारी पार्टी चाहती है कि दलित, उपेक्षित, पिछड़े लोगों का प्रतिनिधित्व हर जगह होना चाहिए। काफी समय से हमारी सरकार में दलितों का प्रतिनिधित्व नहीं था अब भरपाई की है। आदिवासियों का भी प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया।

बता दें कि, गहलोत सरकार के इन 3 कद्दावर मंत्रियों ने शुक्रवार को कांग्रेस की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। इसके बाद से ही राजस्थान मंत्रिमंडल का पुनर्गठन को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com