ओडिशा और महाराष्‍ट्र में हुए सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत जबकि 20 घायल

सोमवार को ओडिशा और महाराष्‍ट्र के इलाकों से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इन दोनों हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं।
ओडिशा और महाराष्‍ट्र में हुए सड़क हादसे
ओडिशा और महाराष्‍ट्र में हुए सड़क हादसेSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। भारत के राज्यों से भले ही अब कोरोना के मामलों में कमी आई हो, लेकिन देश के अलग-अलग राज्यों से सड़क हादसों की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में कई घटनाएं सामने आई थीं। वहीं, आज यानि सोमवार को ओडिशा और महाराष्‍ट्र के इलाकों से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इन दोनों हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। यह दोनों ही अलग अलग हादसे है, लेकिन हुए एक ही रात हैं।

ओडिशा में हुआ हादसा :

दरअसल, ओडिशा में कोरापुट जिले के कोटपूत में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के तहत एक वैन सिंधिगुड़ा गांव से छत्तीसगढ़ के कुल्टा गांव जा रही थी और वह अचानक ही रस्ते में पलट गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। जबकि, 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और बाकि मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। खबरों की मानें तो, मृत्यु का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

DM ने बताया :

ये हदसा बीती देर रात हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गया था। इस मामले में कोरापुट के DM मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि, 'यात्री ओडिशा के सिंधिगुड़ा गांव से छत्तीसगढ़ के कुल्टा गांव की ओर जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।' हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

महाराष्ट्र में हुआ हादसा :

महाराष्ट्र के सतारा जिले से भी भीषण एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। इस हादसे के तहत महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड के पास दो वाहन आपस में टकरा गए। जिससे एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि इस हादसे में आठ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस घायल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि, 'मरने वाले तीनों व्यक्तियों की पहचान हो चुकी है। यह तीनों पुणे के पहलवान थे और कोल्हापुर से कार में वापस लौट रहे थे।' वहीं, हादसे के बाद मरने वालों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com