बीजेपी नेता विष्णु चरण सेठी का निधन
बीजेपी नेता विष्णु चरण सेठी का निधनSocial Media

बीजेपी नेता विष्णु चरण सेठी का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

BJP के वरिष्ठ नेता विष्णु चरण सेठी (Bishnu Charan Sethi) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, नेता विष्णु चरण सेठी का अस्पताल में निधन हो गया, वह 61 वर्ष के थे।

नई दिल्ली, भारत। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विष्णु चरण सेठी (Vishnu Charan Sethi) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, नेता विष्णु चरण सेठी का सोमवार को एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया, वह 61 वर्ष के थे। भद्रक जिले से दो बार के विधायक रहे विष्णु चरण सेठी अभी धामनगर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक थे, सेठी के परिवार में उनकी पत्नी है।

बता दें कि, सेठी को 16 अगस्त को एम्स-भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका गुर्दे से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा था। एम्स-भुवनेश्वर के अधीक्षक एस. एन. मोहंत ने बयान जारी करते हुए कहा कि, "उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था और उन्हें मस्तिष्क आघात भी हुआ था। हालांकि, उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ।"

जानकारी के लिए बता दें कि, विष्णु चरण सेठी की पिछले एक महीने से तबीयत ज्यादा खराब थी। वह करीब एक साल से किडनी की बीमारी का सामना कर रहे थे। उन्हें भुवनेश्वर एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में हुई जांच के बाद पता चला कि, उनके फेफड़ों में संक्रमण होने के बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। हालत खराब होने के बाद वह महीनों से आईसीयू में थे।

वहीं, अगर विष्णु चरण सेठी की बात करे, तो ओडिशा के 2019 विधानसभा चुनाव में 23 सीट पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के सेठी सहित दो विधायकों का निधन हो चुका है। भाजपा के बालेश्वर से विधायक मदनमोहन दत्ता का निधन 2020 में हो गया था।

नवीन पटनायक ने जताया शोक:

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विष्णु चरण सेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, "मुझे धामनगर विधायक विष्णु चरण सेठी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों के लिए उनके कल्याणकारी कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना और दुख की इस घड़ी में उनकी आत्मा को शांति मिले।"

द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्त किया शोक:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विष्णु चरण सेठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, "ओडिशा के एक प्रमुख सार्वजनिक व्यक्ति श्री विष्णु चरण सेठी के निधन से दुखी हूं। एक विपुल लेखक, श्री सेठी एक प्रख्यात विधायक थे। उनके निधन से एक खालीपन आया है, जिसे भरना मुश्किल है। उनके परिवार, शुभचिंतकों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com