IIT-JEE-NEET 2020: परीक्षा रद्द करने हेतु ओडिशा CM ने की PM मोदी से बात

कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच JEE-NEET परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी JEE-NEET परीक्षा टालने के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर उनसे अनुरोध किया है।
Odisha Chief Minister talks to PM Modi for cancel JEE-NEET exam
Odisha Chief Minister talks to PM Modi for cancel JEE-NEET exam Kavita Singh Rathore -RE

IIT-JEE-NEET Exam 2020 : जैसा की सभी जानते हैं इंजीनियरिंग और डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए पहले स्टूडेंट्स को IIT-JEE और NEET की परीक्षा देना पड़ती है। इन्हीं के आधार पर अच्छे कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। परंतु इस साल कोरोना के चलते इन परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग जोर पकड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मांग को ख़ारिज करने के बाद भी लगातार इन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की जा रही है। इस मामले में अब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा भी नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की बात सामने आई है।

ओडिशा मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से बात :

दरअसल, देश में कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच अगले महीने JEE-NEET की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। परंतु, इस पर विवाद छिड़ा हुआ है। पश्चिम बंगाल और कांग्रेस शासित प्रदेशों समेत कई राज्यों की सरकारें केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ है। इतना ही नहीं अब तक इस मामले में कई दिग्गज नेता-अभिनेता भी इन परीक्षाओं को रद्द करने का आग्रह किया है। वहीं, अब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी JEE-NEET परीक्षा टालने के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर उनसे अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री पटनायक ने किया अनुरोध

खबरों की मानें तो, ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार की सुबह नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के दौरान कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और राज्य के कई हिस्सों में आई बाढ़ को देखते हुए JEE-NEET परीक्षा टालने का अनुरोध किया। हालांकि, इस मामले में सरकार साफ़ कर चुकी है कि, यह परीक्षाएं रद्द नहीं की जाएंगी और यह परीक्षाएं निर्धारित की गई तिथि पर ही होंगी। बताते चलें, बुधवार को कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों (गैर-बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री) की सोनिया गांधी की अगुवाई में एक बैठक हुई थी जिसमें चर्चे का मुख्य विषय JEE-NEET परीक्षा को रद्द करवाने को लेकर उठ रही मांग की थी।

बैठक में शामिल हुए सात राज्यों के मुख्यमंत्री :

जानकारी के लिए बता दें, इस बैठक में सात राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित की गई। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायाणसामी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पटेल शामिल हुए थे।

IIT-JEE-NEET की परीक्षा :

बताते चलें, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा IIT-JEE की 2020 की परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित कराने और NEET की 2020 की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित कराने की घोषणा की गई थी। अब इन परीक्षाओं को एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे समय में इन परीक्षाओं रद्द करने के लिए लगातार मांग की जा रही है। खबरों के अनुसार, NTA द्वारा JEE मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com