ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंगSocial Media

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग- गंभीर हालत में अस्‍पताल में कराया एडमिट

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर आज गोली मारकर हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्‍हें उपचार के लिए अस्‍पताल में एडमिट करवाया गया।

ओडिशा, भारत। ओडिशा राज्‍य से बड़ी खबर सामने आ रही है कि, ओडिशा राज्‍य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नब किशोर दास पर फायरिंग कर हमला किया गया। उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए। उपचार के लिए अस्‍पताल में एडमिट करवाया गया।

किसने मारी गोली :

मिली जानकारी के अनुसार, झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान उनको सीने पर 2 गोली मारी गई है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तो वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने उन्‍हें आनन-फानन में अस्पताल में उपचार लिए एडमिट कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग की घटना आज दोपहर करीब सवा बारह बजे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई।

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास पर फायरिंग हमला क्‍यों किया, किस कारण उन्‍हें गोली मारी गई। फिलहाल अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चला है। इसके अलावा फायरिंग की इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है।

फायरिंग के बाद ब्रजराजनगर इलाके में हड़कंप का माहौल :

यह जानकारी भी सामने आई है कि, स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। इस दौरान हमलावरों ने उन्हें गोली मारी और फरार हो गया। फायरिग की इस घटना के बाद झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया। वहीं, पुलिस अभी तक पुष्टि नहीं कर पाई है कि, हत्यारा एक पुलिस अधिकारी था या नहीं।

बता दें कि, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास आज ब्रजराजनगर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वहां पहुचंते ही जब वह अपनी कार से बाहर निकले ही थे कि, उन पर फायरिंग कर दी गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com