Omicron बना रहा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार
Omicron बना रहा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकारShahid kamil

Omicron बना रहा 5 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार, गर्भवती महिलाओं को खतरा

Omicron वेरिएंट अब यह भारत में भी अपने पैर पसारता नजर आरहा है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि, यह 5 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार बनाता नजर आरहा है।

राज एक्सप्रेस। आज भले ही पूरी दुनिया में कोरोना का कहर हल्का पड़ता नजर आरहा है, लेकिन इसी बीच अब दक्षिणी अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट मिलने से सनसनी फैल गई है। पूरी दुनिया में Omicron का खौफ एक बार फिर बढ़ता नजर आरहा है। इसी बीच, अब कई देश एक बार फिर दक्षिणी अफ्रीका से दूरी बनाते नजर आरहे हैं। इसके बावजूद भी यह एक-एक करके कई देशों तक पहुँचता चला जा रहा है। वहीं, यह अब यह भारत में भी अपने पैर पसारता नजर आरहा है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि, यह 5 साल से कम उम्र के बच्चों को अपना शिकार बनाता नजर आरहा है।

बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा Omicron :

दरअसल, अब तक दुनियाभर के देशों में आतंक मचाने वाले कोरोना वायरस के नए Omicron वेरिएंट का खौफ अब सबकी चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि, अब यह एक-एक करके 29 देशों तक अपने पैर पसर चुका है। इन देशों में अब भारत का नाम भी शमिल हो चुका है। जी हां, भारत के कई राज्यों से अब तक इसके मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच जो खबर सामने आई है वो जानने के बाद हो सकता है आपको आपके बच्चों का ज्यादा ख्याल रखना पड़े। क्योंकि, दक्षिणी अफ्रीका के डॉक्टरों का कहना है कि, 'इस बार 5 साल से कम उम्र के बच्चों में भी कोरोना के Omicron वेरिएंट का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, सभी बच्चे Omicron से संक्रमित नहीं हैं, फिर भी बच्चों में संक्रमण बढ़ने की खबर चिंता बढ़ाने वाली है।'

बच्चों को लेकर खास चिंता :

कोरोना का Omicron वेरिएंट अब इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि, मात्र शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका मे Omicron के 16,055 नए मामले सामने आए हैं और 25 लोगों की मौत हो गई। इस नए वैरिएंट पर वैज्ञानिकों ने छोटे बच्चों को लेकर खास चिंता जताई है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिसीजेस (NICD) की डॉ. वासिला जसैट (Dr Waasila Jassat) ने कहा है कि, ‘किसी भी वायरस में बच्चों के संक्रमित होने का खतरा कम रहता है। पहले की महामारियों में भी यही देखने को मिला है, लेकिन कोरोना की इस तीसरी लहर में 5 साल से छोटे बच्चों और 15 से 19 साल के युवाओं के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या बढ़ी थी और अब चौथी लहर में हमने सभी एज ग्रुप में संक्रमण की में संक्रमण की बढ़ने का ट्रेंड देखा है, खास तौर से 5 साल से छोटे बच्चों में संक्रमण दिख रहा है।'

Omicron वेरिएंट पर डॉक्टर का कहना :

Omicron वेरिएंट पर डॉ. वासिला जसैट का कहना है कि, 'उम्मीद के मुताबिक बच्चों में संक्रमण अब भी कम है, लेकिन 5 साल से छोटे बच्चों में ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग इस वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं और दूसरे नंबर पर 5 साल से छोटे बच्चों की संख्या है। छोटे बच्चों संक्रमण तेजी से क्यों फैल रहा है, इस पर रिसर्च होगी। इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सरकारों को बच्चों के लिए बेड और स्टाफ बढ़ाने की ओर ध्यान देने की जरूरत है।'

हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना :

गौतेंग प्रांत के हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़ीं डॉ. साकीसी मालुलेके ने भी चिंता जताते हुए बताया कि, 'इस बार संक्रमण युवाओं के अलावा गर्भवती महिलाओं में भी तेजी से फैल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में हम इसका कारण तलाश लें कि संक्रमण इस एज ग्रुप में तेजी से क्यों फैल रहा है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com