CAB के विरोध में राजधानी दिल्ली में सड़कों पर उतरे लोग

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में भी जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र इस बिल को लेकर विरोध कर रहे हैं।
CAB के विरोध में राजधानी दिल्ली में सड़को पर उतरे लोग
CAB के विरोध में राजधानी दिल्ली में सड़को पर उतरे लोग Social Media

राज एक्सप्रेस। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। भले ही 'नागरिकता संशोधन बिल' दोनों सदनों से पास हो गया हो, लेकिन फिर भी देशभर में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी इसे लेकर लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। अब जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र इस बिल को लेकर विरोध कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी को अंजाम दिया तो वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

वहीं नागरिकता संशोधन बिल (CAB ) को लेकर असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में नागरिकता कानून के विरोध में उग्र प्रदर्शन जारी है। विरोध बंगाल में भी शुरू हो गया है। यहां हजारों मुस्लिमों ने कानून के विरोध में शुक्रवार को रैली निकाली। असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में जारी उग्र विरोध का असर बड़े आयोजन पर भी पड़ रहा है।

बंगाल में हजारों मुस्लिमों ने कानून के विरोध में शुक्रवार को रैली निकाली
बंगाल में हजारों मुस्लिमों ने कानून के विरोध में शुक्रवार को रैली निकालीSocial Media

नागरिकता कानून के विरोध में असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जमकर 'उग्र विरोध प्रदर्शन' (Citizenship Amendment Bill Protest) हो रहा है और संघर्ष की स्थिति बनती नजर आ रही है। असम समेत पूर्वोत्तर त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय और मणिपुर में छात्र संगठनों और वाम दलों ने विरोध शुरू किया था। इस दौरान आगजनी, तोड़फोड़ की कई घटनाएं हुईं। गुवाहाटी में पुलिस फायरिंग में 3 लोगों की जान चली गई। डिब्रूगढ़ में भाजपा विधायक के घर और रेलवे स्टेशन में आग लगा दी गई थी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com