मेघालय : बस के नदी में गिरने से हुआ बड़ा हादसा, 4 से अधिक की मौत

गुरुवार की सुबह मेघालय से एक बस के नदी में गिरने से बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 4-6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि इस हादसे के समय बस में कम से कम 21 यात्री सवार थे।
मेघालय : बस के नदी में गिरने से हुआ बड़ा हादसा
मेघालय : बस के नदी में गिरने से हुआ बड़ा हादसाSocial Media

मेघालय, मध्य प्रदेश। देश में एक तरफ कोरोना के मामले अब भी लगातार बढ़ ही रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ लगातार देश के अलग-अलग राज्यों से बाढ़, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं और हादसों की भी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। आज यानि गुरुवार की सुबह मेघालय से एक बस के नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4-6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि इस हादसे के समय बस में कम से कम 21 यात्री सवार थे।

बस के नदी में गिरने से बड़ा हादसा :

दरअसल, देश में आजकल सड़क हादसे और दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह हादसे या तो चालक की लापरवाही के चलते होते हैं या फिर मौसम की खराबी के चलते। वहीं, अब मेघालय में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे के तहत कम से कम 21 यात्रियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। खबरों की मानें तो, यह बस रात को करीबन 12 बजे नोंगछराम में रिंगडी नदी में गिरी थी। जिसकी खबर सुबह पुलिस और अन्य लोगों को लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल आपातकालीन सेवाएं मुहैया करने और पीड़ितों की मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। जैसे तैसे बस को नदी से रस्सी से बांध कर निकालने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया :

पुलिस ने बताया है कि, इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि, चार से ज्यादा लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मरने वाले चारों लोगों के शवों को नदी से निकाल लिया गया है, जबकि, दो शव अभी भी बस के अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि, 'सोलह यात्रियों को बचा लिया गया है और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना नोंगश्रम पुल पर हुई जो पूर्वी गारो हिल्स और पश्चिमी खासी हिल्स जिले के बीच की सीमा है। कुछ घायल यात्रियों ने स्थानीय लोगों को बताया कि दुर्घटना के समय बस की गति तेज थी। बताया गया कि मरने वालों में बस का चालक भी है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com