रामविलास पासवान के निधन से रिक्त हुआ पद संभालेंगे पीयूष गोयल

रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के लिए कई दिग्गज नेता शुक्रवार को एक साथ एकत्र हुए। इसी बीच रामविलास पासवान के निधन से सत्ता में रिक्त हुआ उनका पद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दिया गया।
Piyush Goyal take over post of Ram Vilas Paswan
Piyush Goyal take over post of Ram Vilas PaswanSocial Media

राज एक्सप्रेस। कई दिनों से चल रही बीमारी के चलते गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मृत्यु की खबर से पूरा राजनीती जगत शोक में डूब गया। उनके निधन के बाद शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश के कई बड़े दिग्गज नेता एक साथ एकत्र हुए और सभी ने शोक और दुःख प्रकट किया। इसी बीच रामविलास पासवान के निधन से सत्ता में रिक्त हुआ उनका पद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दिया गया।

रिक्त पद पर हुई पीयूष गोयल की नियुक्ति :

दरअसल, रामविलास पासवान के निधन के बाद उनका मंत्रालय का कार्यभार और भी अतिरिक्त कार्यभार जो भी रामविलास पासवान देखते थे। वह सभी कार्य अबसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संभालेंगे। आज यानि शुक्रवार को ही राष्ट्रपति भवन की तरफ से अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट द्वारा एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इस बारे में जानकारी साझा की गई।

रामविलास पासवान का पद :

गौरतलब है कि, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान केंद्र सरकार के तहत उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे। इन सभी विभागों से जुड़े सभी फैसले वही लिया करते थे। आज इन सभी पदों के लिए पीयूष गोयल को नियुक्त कर दिया गया हैं। बता दें, पीयूष गोयल वर्तमान में रेल मंत्रालय और वाणिज्य-उद्योग मंत्रालय भी देख रहे हैं और अब से यह काम भी वहीं संभालेंगे।

कल शाम ली थी अंतिम सांस :

बताते चलें, रामविलास पासवान की मृत्यु 74 साल की उम्र में कुछ दिनों की बीमारी के चलते 8 ऑक्टूबर को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में हो गई। उन्होंने कल शाम 6 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। पासवान की मौत की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com