नया सवेरा लेकर आया फैसला : पीएम मोदी

नई दिल्ली : देश के नाम संबोधन में बोले PM मोदी, राम मंदिर के बाद अब राष्ट्र निर्माण में जुटें लोग
देश के नाम संबोधन में बोले PM मोदी
देश के नाम संबोधन में बोले PM मोदीSocial Media

राज एक्सप्रेस। आज देश के सबसे बड़े फैसले अयोध्या मामले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम को देश को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा :

अयोध्या पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जिसके पीछे सैकड़ों वर्षों का एक इतिहास रहा है, पूरे देश की इच्छा थी कि, इस मामले में अदालत में हर रोज सुनवाई हो और आज फैसला आ चुका है। दशकों तक चली न्याय प्रक्रिया और उस प्रक्रिया का समापन हुआ है। पूरी दुनिया मानती है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। फैसला आने के बाद देश के हर वर्ग के लोगों ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि :

"आज की तारीख ये भी संदेश देती है कटुता का कोई स्थान नहीं है, हर स्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। कोर्ट का यह फैसला हमारे लिए नया सवेरा लेकर आया है। इस विवाद का कई पीढ़ियों पर असर पड़ा है, लेकिन हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम नए भारत का निर्माण करते हैं। हमें सबको साथ लेकर, सबका विश्वास हासिल करते हुए आगे बढ़ना है। राम मंदिर के निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है। अब देश के हर नागरिक पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।"

हमें भविष्य के भारत के लिए काम करते रहना है। भारत के सामने चुनौतियां बहुत हैं, मंजिलें और भी हैं। हर भारतीय साथ मिलकर इन लक्ष्यों को हासिल करेंगे।

न्यायपालिका ने सबको सुना :

प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सबको सुना देश के लिए खुशी की बात है कि फैसला सर्वसम्मति से आया। परिवार में छोटा मसला सुलझाना हो तो दिक्कत आती है और आज 9 नवंबर है, ये वही तारीख है जब बर्लिन की दीवार गिरी थी। दो विपरीत धाराओं ने एकजुट होकर नया संकल्प लिया था। आज की तारीख ये भी संदेश देती है कटुता का कोई स्थान नहीं है, हर स्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com