मैसूर विश्वविद्यालय: PM बोले- NEP शिक्षा क्षेत्र का भविष्य कर रही सुनिश्चित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी सम्मेलन समारोह को संबोधित कर रहे हैं, जानें उनके संबोधन की प्रमुख बातें...
मैसूर विश्वविद्यालय: PM बोले- NEP शिक्षा क्षेत्र का भविष्य कर रही सुनिश्चित
मैसूर विश्वविद्यालय: PM बोले- NEP शिक्षा क्षेत्र का भविष्य कर रही सुनिश्चितTwitter

दिल्‍ली, भारत। कर्नाटक का पहला और देश का छठा विश्वविद्यालय 'मैसूर विश्वविद्यालय' के शताब्दी सम्मेलन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे हैं।

इस दौरान PM मोदी ने कहा, ''मैसूर यूनिवर्सिटी, प्राचीन भारत की समृद्ध शिक्षा व्यवस्था और भविष्य के भारत की आकांक्षाओं और क्षमताओं का प्रमुख केंद्र है। इस यूनिवर्सिटी ने “राजर्षि” नालवाडी कृष्णराज वडेयार और एम. विश्वेश्वरैया जी के विजन और संकल्पों को साकार किया है।''

शिक्षा और दीक्षा युवा जीवन के दो अहम पड़ाव :

PM मोदी ने बताया- हमारे यहां शिक्षा और दीक्षा, युवा जीवन के दो अहम पड़ाव माने जाते हैं। ये हज़ारों वर्षों से हमारे यहां एक परंपरा रही है। जब हम दीक्षा की बात करते हैं, तो ये सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का ही अवसर नहीं है। आज का ये दिन जीवन के अगले पड़ाव के लिए नए संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

आज़ादी के इतने वर्षों के बाद भी साल 2014 से पहले तक देश में 16 IITs थीं। बीते 6 साल में औसतन हर साल एक नई IIT खोली गई है। इसमें से एक कर्नाटक के धारवाड़ में भी खुली है। 2014 तक भारत में 9 IIITs थीं। इसके बाद के 5 सालों में 16 IIITs बनाई गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

5-6 साल में 7 नए IIM स्थापित किए :

PM ने कहा- बीते 5-6 साल में 7 नए IIM स्थापित किए गए हैं, जबकि उससे पहले देश में 13 IIM ही थे। इसी तरह करीब 6 दशक तक देश में सिर्फ 7 एम्स देश में सेवाएं दे रहे थे। साल 2014 के बाद इससे दोगुने यानि 15 एम्स देश में या तो स्थापित हो चुके हैं या फिर शुरु होने की प्रक्रिया में हैं। बीते 5-6 सालों से उच्च शिक्षा में हो रहे प्रयास सिर्फ नए संस्थान खोलने तक ही सीमित नहीं है। इन संस्थाओं में शासन में सुधार से लेकर लिंग और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया गया है। ऐसे संस्थानों को ज्यादा स्वराज्य भी दी जा रही है।

शिक्षा सेटअप में मौलिक परिवर्तन लाने वाला बड़ा अभियान :

PM मोदी ने कहा, "नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, प्री नर्सरी से लेकर पीएचडी तक देश के पूरे शिक्षा सेटअप में मौलिक परिवर्तन लाने वाला एक बहुत बड़ा अभियान है। हमारे देश के सामर्थ्यवान युवाओं को और ज्यादा प्रतियोगी बनाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण पर फोकस किया जा रहा है।"

NEP एजुकेशन सेक्टर का भविष्य कर रही सुनिश्चित :

मैसूर विश्वविद्यालय समारोह में PM ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि, ''अगर NEP देश के एजुकेशन सेक्टर का भविष्य सुनिश्चित कर रही है, तो ये आप जैसे युवा साथियों को भी सशक्तिकरण कर रही है। अगर खेती से जुड़े रिफॉर्म्स किसानों को सशक्त कर रहे हैं, तो लेबर रिफॉर्म्स लेबर और इंडस्ट्री दोनों को विकास, सुरक्षा और जोर दे रहे हैं।''

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा बयान साझा कर येे बताया था कि, कर्नाटक के राज्यपाल, अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस अवसर पर सिंडिकेट के सदस्य और अकादमिक परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, एमएलसी, वैधानिक अधिकारी, जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे, साथ ही छात्र और अभिभावक ऑनलाइन इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com