गुजरात : आणंद में PM मोदी ने राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में किसानों को किया संबोधित

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के आणंद में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरन उन्होंने किसानों को संबोधित किया।
गुजरात : आणंद में PM मोदी ने राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में किसानों को किया संबोधित
गुजरात : आणंद में PM मोदी ने राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में किसानों को किया संबोधितSocial Media

गुजरात, भारत। देश में पिछले काफी समय तक केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने जमकर किसान आन्दोलन किया। इससे कई बार ट्रेन सुविधा रोकनी पड़ी साथ ही देश में कई अन्य असुविधाएं भी हुईं। देश में हो रहे नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने कृषि कानून वापस लेने कि घोषणा कर दी। इसके बाद अब देश में किसान आन्दोलन भी समाप्त हो गया है। इसके बाद अब आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के आणंद में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरन उन्होंने किसानों को संबोधित किया।

PM मोदी ने किसानों को किया संबोधित :

दरअसल, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आणंद में आयोजित किए गए कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे। इस दौरन PM मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'कृषि सेक्टर, खेती-किसानी के लिए आज का दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है। मैंने देशभर के किसान भाइयों से आग्रह किया था कि, प्राकृतिक खेती के राष्ट्रीय सम्मेलन से जरूर जुड़ें। आज करीब-करीब 8 करोड़ किसान देश के हर कोने से टेक्नोलॉजी के माध्यम से हमारे साथ जुड़े हुए हैं। आजादी के बाद के दशकों में जिस तरह देश में खेती हुई, जिस दिशा में बढ़ी, वो हम सब हम सबने बहुत बारीकी से देखा है । अब आजादी के 100वें वर्ष तक का जो हमारा सफर है, वो नई आवश्यकताओं, नई चुनौतियों के अनुसार अपनी खेती को ढालने का है।'

आमदनी बढ़ाने हेतु उठाए गए कदम :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे अपने संबोधन के दौरान कहा कि, 'किसान की आय बढ़ाने के लिए बीज से लेकर बाजार तक अनेक कदम उठाए गए हैं। मिट्टी की जांच से लेकर सैकड़ों नए बीज तक की व्यवस्था की जा रही है।' इस बारे में जानकारी देते समय PM मोदी ने इस बात का खुलासा किया है कि, देश में PM किसान सम्मान निधि से लेकर लागत का डेढ़ गुणा MSP तक की योजना टायर की गई है। इसके साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सिंचाई के सशक्त नेटवर्क स्थापित करने के साथ ही किसान रेल तक की व्यवस्था पर सरकार काम कर रही है। उनके संबोधन का एक वीडियो पार्टी ने अपने ट्विटर पेज से साझा किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com