कालखंड में BJP स्थापना दिवस-PM मोदी ने भाजपाइयों से किए ये 5 आग्रह

PM मोदी ने कहा, भाजपा स्थापना दिवस ऐसे कालखंड में आया, जब देश ही नहीं पूरी दुनिया एक मुश्किल वक्त से गुजर रही, आज देश का लक्ष्य-मिशन-संकल्प एक है-कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत
कालखंड में BJP स्थापना दिवस: PM मोदी ने भाजपाइयों से किए ये 5 आग्रह
कालखंड में BJP स्थापना दिवस: PM मोदी ने भाजपाइयों से किए ये 5 आग्रहTwitter

राज एक्‍सप्रेस। सबसे बड़े राजनैतिक दल 'भारतीय जनता पार्टी' (BJP) का स्थापना दिवस ऐसे वक्‍त पर आया देश एक बीमारी के संकट में फंसा हुआ है। आज भाजपा के 40वें स्थापना दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भाजपा कार्यकर्ताओं से 5 आग्रह किए।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा- ''ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है, लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है। विजयी होकर निकलना है। आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत।'' भाजपा कार्यकर्ताओं को एक ही मंत्र सिखाया गया है कि, सेवा हमारे संस्कार में है। कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में हमारा दायित्व और भी ज़्यादा बढ़ जाता है।''

कार्यकर्ताओं को संबोधित कर PM मोदी ने कहा- साथियों पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर मैं आज आपसे कुछ सुझाव पर कार्य करने का आग्रह करना चाहता हूं।

भाजपाइयों से किए ये 5 आग्रह :

  • गरीबों को राशन देने के लिए अविरत सेवा करें।

  • फेस कवर जरूर पहनें और वितरित करें।

  • सेवा करने वालों का आभार व्यक्त करें।

  • आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करें और करवाएं।

  • PM-CARES फंड में सहयोग करें और 40 अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

आज पूरी दुनिया के लिए एक ही मंत्र है- सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का पूरा पालन करना। मुझे उम्मीद है कि, भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद की रक्षा करते हुए अपने परिवार को भी सुरक्षित करेगा और इसे देश को भी सुरक्षित करेगा। इसी सिद्धांत पर हमें चलना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पार्टी ने बनाए 5 अलग-अलग वर्ग :

  • पहला वर्ग- नर्सेस और डॉक्टर्स का

  • दूसरा वर्ग- सफाई कर्मचारी

  • तीसरा वर्ग– पुलिसकर्मी

  • चौथा वर्ग- बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी

  • पांचवां वर्ग- आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारी

हमारी पार्टी का स्थापना दिवस एक ऐसे कालखंड में आया है, जब देश ही नहीं, पूरी दुनिया, एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है। चुनौतियों से भरा ये वातावरण देश की सेवा के लिए, हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को लेकर और अधिक शस्त होकर प्रशस्त होने का मार्ग तय करता है।
PM नरेंद्र मोदी

वहीं, PM मोदी ने ये भी कहा कि, भारत जैसा इतना बड़ा देश 130 करोड़ लोगों का ये देश लॉकडाउन के समय भारत की जनता ने जिस तरह की maturity दिखाई है, गांभीर्य दिखाया है, वो अभूतपूर्व है। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि इतने विशाल देश में लोग इस तरह अनुशासन और सेवा भाव का पालन करेंगे।

हमारे शास्त्रों में कई महत्वपूर्ण बातें कही गईं हैं और कहा गया है-

समानो मंत्र: समिति: समानी।

समानम् मनः सह चित्तम् एषाम्।

यानि हमारे विचार, हमारे संकल्प और हमारे हृदय एकजुट होने चाहिए।

PM मोदी ने कहा कि, हर स्तर पर एक बाद एक प्रोएक्टिव होकर भारत ने कई फैसले लिए। राज्य सरकारों के सहयोग से इन फैसलों को गति भी मिली। भारत ने जिस तेजी और समग्रता से काम किया है। उसकी प्रसंशा सिर्फ भारत ने ही नहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की है। कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के अबतक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत दुनिया के उन देशों में है, जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और और समय रहते इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com