21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है: PM मोदी
21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है: PM मोदीSocial Media

21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है: PM मोदी

अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना फेस-1 के उद्घाटन कार्यक्रम को PM मोदी ने संबोधित कर कहा, पुराने शहरों में सुधार और उनके विस्तार पर फोकस के साथ-साथ नए शहरों का निर्माण भी किया जा रहा है।

गुजरात, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वन्दे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया। अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना फेस-1 के उद्घाटन कार्यक्रम को PM मोदी ने संबोधित किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा- आज 21वीं सदी के भारत के लिए, अर्बन कनेक्टिविटी के लिए और आत्मनिर्भर होते भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। 21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है। बदलते हुए समय, बदलती हुई जरूरतों के साथ अपने शहरों को भी निरंतर आधुनिक बनाना जरूरी है। शहर में transport का system आधुनिक हो, seamless कनेक्टिविटी हो, यातायात का एक साधन दूसरे को सपोर्ट करे, ये किया जाना आवश्यक है।

पुराने शहरों में सुधार और उनके विस्तार पर फोकस के साथ-साथ ऐसे नए शहरों का निर्माण भी किया जा रहा है, जो ग्लोबल बिजनेस डिमांड के अनुसार तैयार हो रहे हैं। गिफ्ट सिटी भी इस प्रकार के प्लग एंड प्ले सुविधाओं वाले शहरों का बहुत उत्तम उदाहरण हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • साथियों, देश के शहरों के विकास पर इतना अधिक फोकस, इतना बड़ा निवेश इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ये शहर, आने वाले 25 साल में विकसित भारत के निर्माण को सुनिश्चित करने वाले हैं।

  • अहमदाबाद और मुंबई के बीच शुरु हुई वंदे भारत ट्रेन से देश के दो बड़े शहरों के बीच सफर को आरामदायक भी बनाएगी और दूरी को भी कम करेगी।

  • शहरों के हमारे गरीब, मिडिल क्लास के साथियों को धुएं वाली बसों से मुक्ति मिले, इसके लिए इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण और संचालन के लिए हमने FAME योजना शुरु की। इस योजना के तहत अभी तक देश में 7 हज़ार से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को स्वीकृति दी जा चुकी है।

  • आज का भारत स्पीड को, गति को, ज़रूरी मानता है, तेज़ विकास की गारंटी मानता है। गति को लेकर ये आग्रह आज गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान में भी दिखता है, नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी में भी दिखता है, और हमारे रेलवे की गति को बढ़ाने के अभियान में भी स्पष्ट होता है।

21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है: PM मोदी
गुजरात के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर PM मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co