उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की विकराल स्थिति का मोदी-शाह ने लिया जायजा

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की स्थिति की प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर हालात की समीक्षा की...
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की विकराल स्थिति का मोदी-शाह ने लिया जायजा
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की विकराल स्थिति का मोदी-शाह ने लिया जायजाPriyanka Sahu -RE

दिल्‍ली, भारत। उत्तराखंड के चमोली जिले में आज रविवार सुबह अचानक प्राकृतिक आपदा की भयानक तबाही की खबरें समाने आईं। यहां ग्लेशियर फटने के कारण हाइड्रो पॉवर प्रोजेकेट बांध टूट गया है। इस दौरान उत्तराखंड हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के हालात की समीक्षा की।

PM ने लियलिया बचाव- राहत कार्य का जायज़ा :

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सामने आए ट्वीट में ये जानकारी सामने आई है कि, ''असम में रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की एवं बचाव और राहत कार्य का जायज़ा लिया है। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं।''

मैं उत्तराखंड की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा हूं। भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है। वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहा हूं और एनडीआरएफ की तैनाती, बचाव और राहत कार्यों पर अपडेट ले रहा हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा पर शाह का ट्वीट :

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर कहा- उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा की सूचना के सम्बंध में मैंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, DG ITBP व DG NDRF से बात की है। सभी सम्बंधित अधिकारी लोगों को सुरक्षित करने में युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। NDRF की टीमें बचाव कार्य के लिए निकल गयी हैं। देवभूमि को हर सम्भव मदद दी जाएगी।

NDRF की कुछ और टीमें दिल्ली से Airlift करके उत्तराखंड भेजी जा रही हैं। हम वहाँ की स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहे हैं।

गृह मंत्री अमित शाह

बता दें कि, उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को ग्लोशियर के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के कारण कई लोगों और घरों के बहने की आशंका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com