राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रधानमंत्री व इन राज्यों के राज्यपाल ने की मुलाकात
दिल्ली, भारत। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान व वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब देश की नई राष्ट्रपति से मुलाकात का सिलसिला शुरू हो चुका है। सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू से आज मंगलवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं 6 राज्यों के राज्यपाल ने मुलाकात की है।
मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे PM मोदी :
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू और PM नरेंद्र मोदी दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है। इस बारे में राष्ट्रपति सचिवालय से जारी हुए ट्वीट में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। मुर्मू के कल कार्यभार संभालने के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात थी।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा इन राज्यों 'पंजाब-चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओड़ीसा' के राज्यपाल ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज मुलाकात की है।
पंजाब और चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
बता दें कि, निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल 25 जुलाई को ही संसद भवन में पहली आदिवासी महिला एवं देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एनवी रमना ने भारत के 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई तमाम नेता मौजूद रहे थे।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।