UP में अन्न महोत्सव शुरू होने के अवसर पर PM मोदी का संबोधन
UP में अन्न महोत्सव शुरू होने के अवसर पर PM मोदी का संबोधनSyed Dabeer Hussain - RE

UP में अन्न महोत्सव शुरू होने के अवसर पर PM मोदी का संबोधन

आज उत्तर प्रदेश में नि:शुल्क अन्न वितरण योजना 'अन्न महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर PM मोदी ने वाराणसी के पांच लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इसके बाद PM मोदी ने लोगों को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश, भारत। आज उत्तर प्रदेश में नि:शुल्क अन्न वितरण योजना 'अन्न महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। उन्होंने इस कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी के पांच लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इन लाभार्थियों से बात करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित किया। एक नजर डालें, PM मोदी के संबोधन की खास बातों पर।

अन्न महोत्सव कार्यक्रम' की शुरुआत :

दरअसल, आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश में नि:शुल्क अन्न वितरण योजना के लिए 'अन्न महोत्सव कार्यक्रम' की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के ग्राम पंचायत भीषमपुर के पांचों लाभार्थियों से अन्न महोत्सव के तहत वितरित की जाने वाली खाद्यान्न के बारे में वर्चुअली बात की। उन्होंने इस दौरान कोरोना काल मे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी ली। बता दें, ये लाभार्थी मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल के नेतृत्व में बुधवार को पहुंचे। यहां इन लाभार्थियों को सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई।

PM मोदी के संबोधन की खास बातें-

  • आज आप सभी से बात कर संतोष हो रहा है क्योंकि दिल्ली से भेजे गए हर अन्न का दाना लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है।

  • अब देश में लूट का रास्ता नहीं बचा है।

  • आज से दो साल पहले 5 अगस्त को ही जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा और पिछले साल इसी दिन भव्य राम मंदिर की निर्माण की ओर देश ने कदम रखा।

  • आज फिर देश के लिए उमंग का अवसर है क्योंकि ओलंपिक में आज ही के दिन हमारे हॉकी खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर पुराने गौरव को हासिल करने का मौका दिया है।

  • यह संयोग है कि आज ही यूपी के 15 करोड़ लोगों के लिए अन्न वितरण का आयोजन हो रहा है।

  • कुछ लोग संसद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन देश के 130 करोड़ लोग जुलाई में एक लाख 16 हजार करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कलेक्शन होना ये दिखाता है कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है।

  • देश का पहला मेड इन इंडिया विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत का समुद्र में ट्रायल चल रहा है।

PM मोदी की बातचीत :

छबीला नाम की महिला से हुए यह सवाल जवाब :

जब प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों की पढ़ाई कैसी चल रही है पूछे जाने पर छबीला ने घर से लेकर शौचालय और टीका तक के बारे में बताया। उसने कहा कि, 'उन्हें सब कुछ मिल गया है। मैंने टीका लगवा लिया है।' इस पर PM मोदी ने उन्हें और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। इस बातचीत के दौरान PM मोदी ने यह जानकारी भी दी है कि, 'सरकार एक पेंशन योजना भी चला रही है। उसका भी लाभ लिया जा सकता है।'

Q

क्या आपको कहीं अन्न लेने के लिए जाना पड़ा ?

A

नहीं हमें सब कुछ आराम से मिल गया। मोदी जी आप हैं तो सब कुछ ठीक है।

सहारनपुर से कमलेश से हुई बातचीत :

Q

मुफ्त राशन आपको मिलता है ?

A

हां मिल रहा है। हमें अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है। जैसे- शौचालय बन गया, पक्का मकान बन गया।

Q

आपको मकान बनाने के लिए किसने सहायता की ?

A

सरकार ने जो पैसे दिए और खुद के कुछ पैसे मिलाकर हमने अपना घर पक्का बना लिया।

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आज क संबोधन में देश को गौरवान्वित कराने वाले ओलंपिक, आर्टिकल 370, GST कलेक्शन और INS विक्रांत का समुद्र में ट्रायल जैसे सभी मुद्दों का जिक्र किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com