PM मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
PM मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडीSocial Media

गुजरात के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर PM मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

गुजरात में PM नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हुए।

गुजरात, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर है और आज शुक्रवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस मौके पर उन्‍होंने गुजरातवासियों को बड़ी सौगात दी है। यहां उन्‍होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हुए और गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा की।

इन दो राज्‍यों के बीच चलेगी वंदे भारत :

गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी मिलने के बाद अब इन दो राज्‍यों गुजरात और महाराष्ट्र की राजधानियों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इस बारे में रेलवे प्रवक्ता के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, ''नई जनरेशन की वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी से लैस है। गांधीनगर-मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कवच प्रणाली लगाया गया है। इस कवच प्रणाली से ट्रेन की दुर्घटनाओं को कम किया जा सकेगा।''

स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में रेल मंत्रालय द्वारा सामने आई जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कई सुविधाएं प्रदान होगी और खासकर यात्रियों की सुरक्षा का खासा ख्याल रखा जाएगा। तो वहीं, नेशनल ट्रांसपोर्ट ने बताया कि, ''वंदे भारत की बोगियों से ट्रैक्शन मोर्टस को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन में मॉडर्न सस्पेंशन सिस्टम रेल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस्तेमाल किया जा रहा है।''

वंदे भारत एक्सप्रेस की खास जानकारी-

  • कालूपुर से 12 हजार 925 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई इस बहुप्रतीक्षित अहमदाबाद मेट्रो परियोजना का यह पहला चरण है।

  • इस चरण के मार्ग में 17 स्टेशन हैं, इस कॉरिडोर में 4 स्टेशनों के साथ 6.6 किमी का भूमिगत खंड भी है।

  • वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

  • ट्रेन में टच फ्री लाईटिंग और स्वचालित दरवाजे का इस्तेमाल किया है, जो स्टेशनों पर पहुंचकर स्वंय काम करेगी।

  • दिव्यांग यात्रियों के लिए कई सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

  • बोगियों के अलावा सीटों पर ब्रेल लिपि अक्षर का इस्तेमाल किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com