अरुणाचल प्रदेश-मिजोरम राज्‍य की प्रगति की PM मोदी ने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी संस्कृति और परंपराओं की प्रशंसा की।
अरुणाचल प्रदेश-मिजोरम राज्‍य की प्रगति की PM मोदी ने की कामना
अरुणाचल प्रदेश-मिजोरम राज्‍य की प्रगति की PM मोदी ने की कामनाPriyanka Sahu -RE

दिल्‍ली, भारत। भारत के हर राज्‍य की स्‍थापना किसी न किसी दिन हुई, उसी तरह वर्ष 1987 में 20 फरवरी को 2 राज्‍यों 'अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम' की स्‍थापना हुई थी, इसी कारण आज के दिन को इन दोनों राज्‍यों के स्‍थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है, यह राज्‍य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण व बेहद खूबसूरत माने जाते हैं। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों के लिए अपने ट्विटर से शुभकामना संदेश साझा किया।

दोनों राज्यों की प्रगति की कामना की :

परंपराओं की पावन भूमि, गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दोनों राज्यों की प्रगति की कामना की। लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी संस्कृति और परंपराओं की प्रशंसा की।

अरुणाचल के लिए PM मोदी का संदेश :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल को शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में लिखा- अरुणाचल प्रदेश के अद्भुत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर की बधाई। इस राज्य के लोग अपनी संस्कृति, साहस और भारत के विकास में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आशा करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

मिजोरम के लिए PM मोदी का संदेश :

तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम को शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में लिखा-मिजोरम के मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। पूरे देश को महान मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने, अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मैं राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।

बताते चलें कि, अरुणाचल प्रदेश भारत गणराज्य का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। वहीं इसके शाब्दिक अर्थ की बात करें, तो अरुणाचल का अर्थ- 'उगते सूर्य की भूमि' (अरुण+अचल) है। तो वहीं, मिजोरम राज्‍य देश का एक पर्वतीय प्रदेश माना जाता है, इस राज्य यानी मिजोरम की राजधानी आइजोल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com