PBD सम्मेलन 2021 में बोले PM मोदी- भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे जीवंत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन 2021 का उद्घाटन किया और अपने संबोधन के दौरान इन मुद्दाें पर ये बातें कहीं...
PBD सम्मेलन 2021 में बोले PM मोदी- भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे जीवंत
PBD सम्मेलन 2021 में बोले PM मोदी- भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे जीवंतTwitter

दिल्‍ली, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज शनिवार (9 जनवरी) को विदेश मंत्रालय (MEA) का प्रमुख कार्यक्रम 16वें प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन 2021 का उद्घाटन किया, जाे विदेशी भारतीयों के साथ जुड़ने और जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। वर्चुअल माध्यम से आयोजित PBD 2021 के उद्घाटन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया।

PBD सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन :

PBD सम्मेलन 2021 के उद्घाटन में PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा- दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों का मन हमेशा से माँ भारती से जुड़ा हुआ है। दुनिया भर में माँ भारती का गौरव बढ़ाने वाले सभी साथियों को हर साल सम्मान देने की परंपरा है। आज दुनिया के कोने-कोने से हमें भले इंटरनेट से जोड़ा गया है, लेकिन हम सबका मन हमेशा से मां भारतीय से जुड़ा है, एक दूसरे के प्रति अपनत्व से जुड़ा है। दुनियाभर से हजारों साथियों ने भारत को जानिए क्विज कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया है। ये संख्या बताती है कि जड़ से भले दूर हो जाएं, लेकिन नई पीढ़ी का जुड़ाव उतना ही बढ़ रहा है।

बीते साल पर बोले PM मोदी :

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीता साल का जिक्र करते हुए कहा कि, ''बीता साल हम सभी के लिए बहुत चुनौतियों का साल रहा है, लेकिन इन चुनौतियों के बीच विश्वभर में फैले भारतीय मूल के साथियों ने जिस तरह काम किया है, अपना फर्ज निभाया है वो हम सभी के लिए गर्व की बात है। यही तो हमारी मिट्टी के संस्कार हैं। पिछले कुछ महीनों में मैंने कई राज्यों के प्रमुखों के साथ चर्चा की है। राज्यों के इन प्रमुखों ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि कैसे पीआईओ ने अपने समाजों की सेवा की है, डॉक्टरों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और यहां तक कि आम लोगों तक।''

आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं वहां और भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान किया है। पीएम केयर्स में दिया गया आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है। आज, भारत भ्रष्टाचार को हराने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है। आज लाखों और करोड़ों रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस अभियान की चर्चा विश्व के हर कोने में :

16वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- आधुनिक टेक्नोलॉजी ने गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में है, हर स्तर पर है। आज का 'वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' का मंत्र दुनिया को अपील कर रहा है। भारत का इतिहास इस बात का गवाह है कि भारत के सामर्थ्य को लेकर जब भी किसी ने आशंका जताई, सारी आशंकाएं गलत साबित हुई।

आज भारत एकजुट है और दुनिया में सबसे मजबूत और जीवंत डेमोक्रेसी भारत में ही है। आज भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम, टैक्स स्टार्ट-अप इको-सिस्टम दुनिया में अग्रणी है। कोविड की चुनौती के साल में भी कई नए यूनिकॉर्न्स और सैकड़ों नए टैक्स स्टार्ट अप भारत से ही निकल कर आए हैं। भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं उनकी कोरोना की इस समय में वैश्विक संस्थाओं ने प्रशंसा की है।

पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि, "आज भारत का लोकतंत्र सबसे सफल, सबसे जीवंत है, आज भारत का लोकतंत्र दुनिया में उदाहरण बन गया है।"

PM मोदी के संबोधन में प्रमुख बातें :

  • कोरोना काल में आज भारत दुनिया के सबसे कम मृत्यु दर और सबसे अधिक रिकवरी रेट वाले देशों में है। आज भारत एक नहीं, बल्कि दो मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है।

  • महामारी के इस दौर में भारत ने फिर दिखा दिया कि हमारा सामर्थ्य क्या है, हमारी क्षमता क्या है। इतना बड़ा लोकतांत्रिक देश जिसकी एकजुटता के साथ खड़ा हुआ उसकी मिसाल दुनिया में नहीं है।

  • भारत सरकार हर समय, हर पल आपके साथ, आपके लिए खड़ी है। दुनियाभर में कोरोना लॉकडाउन से विदेशों में फंसे 45 लाख से ज्यादा भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत लाया गया। विदेशों में भारतीय समुदायों को समय पर सही मदद मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए गए।

  • गल्फ सहित अनेक देशों से लौटे साथियों के लिए स्वदेश योजना का प्रारंभ किया गया। भारतीय समुदाय के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रिश्ता नाम का नया पोर्टल शुरु किया गया है। इससे मुश्किल समय में अपने समुदाय से संपर्क करना आसान होगा।

  • दुनियाभर में भारतीय समुदाय के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रिश्ता नाम का नया पोर्टल शुरु किया गया है। इस पोर्टल से मुश्किल समय में अपने समुदाय से संपर्क करना, उन तक पहुंचना आसान होगा।

  • अब हम आजादी के 75वें साल की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। मेरा आग्रह है कि आजादी के आंदोलन में भाग लेने वाले प्रवासी भारतीयों की जीवन गाथा से संपूर्ण परिचय हेतु डिजिटल पोर्टल निर्मित किए जाएं, यह हमारी आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेंगे।

  • आप सभी स्वस्थ्य रहें, आप सब सुरक्षित रहें। अपना और देश का गौरव बढ़ाते रहें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com