गुजरात के दियोदर में PM मोदी डेयरी परिसर का किया लोकार्पण
गुजरात के दियोदर में PM मोदी डेयरी परिसर का किया लोकार्पण Social Media

गुजरात के दियोदर में PM मोदी डेयरी परिसर का किया लोकार्पण

गुजरात के दियोदर में बनास डेयरी में PM मोदी ने विकास पहल की शुरुआत की और कहा- बनास डेयरी ने ये भी सिद्ध किया है कि स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे संसाधनों का भी उपयोग किया जा सकता है।

गुजरात, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं, इस दौरान उन्‍होंने आज मंगलवार को गुजरात में बनासकांठा के दियोदर में डेयरी परिसर का लोकार्पण किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल का जायज़ा लिया।

इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा- शायद जीवन में पहली बार अवसर आया होगा कि एक साथ डेढ़, दो लाख माताएं बहनें आज मुझे यहां आशीर्वाद दे रही हैं। हम सबको आशीर्वाद दे रही हैं। भारत में गांव की अर्थव्यवस्थाओं को, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण को कैसे बल दिया जा सकता है, सहकार कैसे आत्मनिर्भर भारत के अभियान को ताकत दे सकता है, ये सब कुछ यहां अनुभव किया जा सकता है।

बनास डेयरी संकुल, Cheese और Whey प्लांट, ये सभी तो डेयरी सेक्टर के विस्तार में अहम हैं ही, बनास डेयरी ने ये भी सिद्ध किया है कि स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे संसाधनों का भी उपयोग किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गोबरधन के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्य हासिल हो रहे :

PM मोदी ने बताया- आलू और दूध का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन बनास डेयरी ने ये रिश्ता भी जोड़ दिया। दूध, दही,छाछ, पनीर, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पेटीज जैसे उत्पादों को भी बनास डेयरी ने किसानों का सामर्थ्य बना दिया है। आज यहां एक बायो-CNG प्लांट का लोकार्पण किया गया है और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास हुआ है। ऐसे अनेक प्लांट्स बनास डेयरी देशभर में लगाने जा रही है। ये कचरे से कंचन के सरकार के अभियान को मदद करने वाला है। ये भारत के लोकल को ग्लोबल बनाने की दिशा में भी एक अच्छा कदम है।गोबरधन के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्य हासिल हो रहे हैं।

  • एक तो इससे गांवों में स्वच्छता को बल मिल रहा है,

  • दूसरा, इससे पशुपालकों को गोबर का भी पैसा मिल रहा है।

  • तीसरा, गोबर से बायो-CNG और बिजली जैसे उत्पाद तैयार हो रहे हैं।

  • चौथा, इस पूरी प्रक्रिया में जो जैविक खाद मिलती है, उससे किसानों को बहुत मदद मिल रही है।

PM मोदी द्वारा कहीं गई बातें-

  • गुजरात आज सफलता और विकास की जिस ऊंचाई पर है, वो हर गुजराती को गर्व से भर देता है। इसका अनुभव मैंने कल गांधीनगर के विद्या समीक्षा केंद्र में भी किया। गुजरात के बच्चों के भविष्य को, हमारी आने वाली पीढ़ियों को संवारने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र एक बहुत ताकत बन रहा है।

  • हमारी सरकारी प्राथमिक शाला के लिए इतनी बड़ी टेक्नोलॉजी का उपयोग दुनिया के लिए एक अजूबा है। मैं इस सेक्टर से पहले से जुड़ा रहा हूं, लेकिन कल मैं विशेष तौर पर गांधीनगर में इसे देखने गया था।

  • शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में विद्या समीक्षा केंद्र बड़े परिवर्तन ला सकता है। मैं भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों से भी कहूंगा कि विद्या समीक्षा केंद्र अवश्य अध्ययन करें। विभिन्न राज्यों के सम्बंधित मंत्रालय भी गांधी नगर आएं, इसकी व्यवस्था का अध्ययन करें।

  • विद्या समीक्षा केंद्र जैसा आधुनिक व्यवस्था का लाभ देश के जितने ज्यादा बच्चों को मिलेगा, उतना ही भारत का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com