कोलकाता में PM मोदी ने रेलवे की कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे की कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया और अपने संबोधन में यह बातें कहीं...
कोलकाता में PM मोदी ने रेलवे की कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण
कोलकाता में PM मोदी ने रेलवे की कई परियोजनाओं का किया लोकार्पणSocial Media

दिल्ली, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर कोलकाता में रेलवे की कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

रेलवे की परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "आज मुझे आप सब के बीच रूबरू होना था, लेकिन निजी कारणों की वजह से मैं आप सब के बीच नहीं आ पाया हूं। इसके लिए क्षमा चाहता हूं। देश की आजादी के 'अमृत महोत्सव' में देश ने 475 'वंदे भारत ट्रेन' शुरू करने का संकल्प लिया था। आज इसी में से एक हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली 'वंदे भारत' शुरू हुई है।"

बंगाल के कण-कण में आजादी के आंदोलन का इतिहास समाहित है। जिस धरती से 'वंदे मातरम्' का जयघोष हुआ, वहां आज 'वंदे भारत' ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • आज 30 दिसंबर की तारीख भी इतिहास में अपना बहुत महत्व रखेगी। 30 दिसंबर, 1943 के दिन ही नेताजी सुभाष ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का बिगुल फूंका था। इस घटना के 75 वर्ष होने पर साल 2018 में, मैं अंडमान गया था, नेताजी के नाम पर एक द्वीप का नामकरण भी किया था।

  • हम लोग अक्सर Preventive Healthcare की बात करते हैं, कहते हैं कि दिनचर्या एसी होनी चाहिए कि बीमारी की नौबत ही ना आए। ठीक इसी तरह नदी की गंदगी को साफ करने के साथ ही केंद्र सरकार Prevention पर बहुत जोर दे रही है।

  • 21वीं सदी के भारत में, विकास को गति देने के लिए, हमें रेलवे के बुनियादी ढांचे को विकसित और मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके बाद, सरकार रेलवे क्षेत्र को बदलने के लिए राष्ट्रीय योजना बना रही है।

  • इस Prevention का सबसे बड़ा और आधुनिक तरीका है, ज्यादा से ज्यादा आधुनिक Sewage Treatment प्लांट। आने वाले 10-15 साल बाद की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए देश में आज आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाए जा रहे हैं।

  • आज केंद्र सरकार, भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए रिकॉर्ड इनवेस्टमेंट कर रही है।

  • पीएम राष्ट्रीय गति शक्ति योजना विभिन्न क्षेत्रों से सभी हितधारकों को लेकर आई है, चाहे वह निर्माण एजेंसियां ​​हों, सरकारी विभाग हों या उद्योग सेट-अप हों। यह देश में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के कार्य को भी मजबूत कर रहा है जिससे समग्र रूप से विकास हो रहा है।

  • आज देश में भारतीय रेलवे के कायाकल्प का राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है-

    वंदे भारत, तेज, हमसफर जैसी आधुनिक ट्रेनें देश में बन रही हैं। विस्टाडोम कोच रेल यात्रियों को नया अनुभव करा रहे हैं। सुरक्षित व आधुनिक कोच की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। रेलवे स्टेशनों को भी एयरपोर्ट्स की तरह विकसित किया जा रहा है। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन भी इसी लिस्ट में शामिल है।

  • बीते 8 वर्षों में भारतीय रेलवे ने आधुनिकता की नींव पर काम किया है। अब आने वाले 8 वर्षों में हम भारतीय और भारतीय रेलवे को आधुनिकता की नई यात्रा पर निकलते हुए देखेंगे।

  • भारत में 100 से अधिक जलमार्गों का निर्माण किया जा रहा है, और हमारा उद्देश्य आधुनिक क्रूज जहाजों को भारतीय नदियों में प्रवाहित करना है। 13 जनवरी 2023 को एक क्रूज काशी से शुरू होकर 2,300 किलोमीटर का सफर तय कर बांग्लादेश होते हुए डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com