PM मोदी ने 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन
PM मोदी ने 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटनSocial Media

PM मोदी ने 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन, पुडुचेरी को दी यह बड़ी सौगात

पुडुचेरी में PM मोदी ने ओपन एयर थियेटर युक्त एक प्रेक्षागृह पेरुनथलैवर कामराजर मनीमण्डपम का उद्घाटन किया और कहा- आज भारत भारत को आशा की नजर से देख रहा है।

दिल्ली, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पुडुचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया और इस दौरान उन्‍होंने करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओपन एयर थियेटर युक्त एक प्रेक्षागृह पेरुनथलैवर कामराजर मनीमण्डपम का उद्घाटन किया, जिसे लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से पुडुचेरी सरकार ने निर्मित किया है।

राष्ट्रीय युवा दिवस की दीं शुभकामनाएं :

पीएम मोदी ने पुडुचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन के अवसर पर सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुकामनाएं देते हुए कहा- आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! भारत मां की महान संतान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर मैं नमन करता हूं। आज़ादी के अमृत महोत्सव में उनकी जन्मजयंती और अधिक प्रेरणादायी हो गई है। इस वर्ष हम श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती भी मना रहे हैं, जिनका पुडुचेरी से विशेष जुड़ाव रहा है। पुडुचेरी में हो रहा राष्ट्रीय युवा महोत्सव भारत माता के महान सपूत को समर्पित किया जा रहा है। हम इसी वर्ष श्री ऑरबिंदो की 150वीं जयंती मना रहे हैं और इस साल महाकवि सुब्रमण्य भारती जी की भी 100वीं पुण्य तिथि है। इन दोनों मनीषियों का, पुदुचेरी से खास रिश्ता रहा है। ये दोनों एक दूसरे की साहित्यिक और आध्यात्मिक यात्रा के साझीदार रहे हैं।

आज भारत भारत को आशा की नजर से देख रहा है, क्योंकि भारत के लोग, दिमाग, क्षमता और सपने सभी युवा हैं। भारत युवा है क्योंकि भारत के विजन ने हमेशा आधुनिकीकरण को स्वीकार किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज भारत के साथ दो असीम शक्तियां हैं :

PM मोदी ने बताया- विश्व ने इस बात को माना है कि, आज भारत के साथ दो असीम शक्तियां हैं।

1- डेमोग्राफी

2- डेमोक्रेसी

जिस देश के पास जितनी युवा जनसंख्या है उसके सामर्थ्य को उतना ही बड़ा माना जाता है।

भारत के युवाओं के पास डेमोग्राफिक डिविडेंड के साथ साथ लोकतांत्रिक मूल्य भी हैं, उनका डेमोक्रेटिक डिविडेंड भी अतुलनीय है। भारत अपने युवाओं को डेमोग्राफिक डिविडेंड के साथ साथ डवलपमेंट ड्राइवर भी मानता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी द्वारा कहीं गई प्रमुख बातें-

  • आज भारत के युवा में अगर टेक्नालजी का चार्म है, तो लोकतंत्र की चेतना भी है। आज भारत के युवा में अगर श्रम का सामर्थ्य है, तो भविष्य की स्पष्टता भी है। इसीलिए, भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज़ मानती है।

  • आज भारत जो सपने देखता है, संकल्प लेता है उसमें भारत के साथ-साथ विश्व का भविष्य दिखाई देता है। भारत के इस भविष्य का, दुनिया के भविष्य का निर्माण आज हो रहा है।

  • श्री अरबिंदो ने कहा था - "एक बहादुर, स्पष्टवादी, साफ दिल, साहसी और महत्वाकांक्षी युवा ही एकमात्र नींव है जिस पर भविष्य के राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।" उनका यह कथन आधुनिक युग में भारत के युवाओं के लिए जीवन मंत्र की तरह काम कर रहा है।

  • युवाओं में पारंपरिक संकलन को त्यागने की क्षमता है और वे नए तरीके से विकसित हो सकते हैं। आज हम भारत में कुछ ऐसा ही देख रहे हैं।

  • आज भारत का युवा, Global Prosperity के Code लिख रहा है। पूरी दुनिया के यूनिकॉर्न इकोसिस्टम में भारतीय युवाओं का जलवा है। भारत के पास आज 50 हज़ार से अधिक स्टार्ट अप्स का मजबूत इकोसिस्टम है।

  • हम मानते हैं कि बेटे-बेटी एक समान हैं। इसी सोच के साथ सरकार ने बेटियों की बेहतरी के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का निर्णय लिया है। बेटियां अपना करियर बना पाएं, उन्हें ज्यादा समय मिले, इस दिशा में ये एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com