मणिपुर को PM मोदी ने विकास परियोजनाओं की दी सौगात
मणिपुर को PM मोदी ने विकास परियोजनाओं की दी सौगातPriyanka Sahu -RE

मणिपुर को PM मोदी ने विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मणिपुर में आज PM मोदी ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और कहा- आपने मणिपुर में ऐसी स्थिर सरकार बनाई जो पूरे बहुमत से, पूरे दमखम से चल रही है। ये आपके एक वोट के कारण हुआ।

मणिपुर, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को मणिपुर दौरे पर हैं, इस दौरान उन्‍होंने यहां विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। PM मोदी ने मणिपुर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मणिपुर और नॉर्थईस्ट भारत के भविष्य में नए रंग भर रहा है :

मणिपुर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ''अब से कुछ दिन बाद 21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले, 50 साल पूरे हो जाएंगे। देश इस समय अपनी आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है। ये समय अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैंने पहले भी कहा है कि, देश का पूर्वी हिस्सा भारत के विकास का प्रमुख स्रोत बनेगा। आज हम देख रहे हैं कि, किस तरह मणिपुर और नॉर्थईस्ट भारत के भविष्य में नए रंग भर रहा है।''

PM मोदी ने बताया- बराक रिवर ब्रिज मणिपुर राज्य के लिए एक नई जीवन रेखा और एक नया ऑल वेदर कनेक्टिविटी चैनल है। थौबल बहुउद्देशीय परियोजना और तामेंगलोंग जलापूर्ति योजना इस क्षेत्र के सभी लोगों के लिए स्वच्छ पेय उपलब्ध करा रही है। कुछ वर्षों तक, मणिपुर के केवल 6% लोगों को उनके घरों में पाइप से पानी मिलता था। जल जीवन मिशन कार्यक्रम की मदद से आज वह नेटवर्क 60% तक पहुंच गया है।

आज जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उनके साथ ही मैं आज मणिपुर के लोगों का फिर से धन्यवाद भी करूंगा। आपने मणिपुर में ऐसी स्थिर सरकार बनाई जो पूरे बहुमत से, पूरे दमखम से चल रही है। ये आपके एक वोट के कारण हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • ये सब आपके एक वोट की ताकत है, जिसकी वजह से मणिपुर के 6 लाख परिवारों को पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है। पीएम आवास योजना के तहत करीब 80 हजार घरों को स्वीकृति मिली है।

  • आयुष्मान भारत पहल के तहत 4.25 लाख से अधिक लोग मुफ्त इलाज का लाभ उठा चुके हैं। आपने वोट देकर 1.5 लाख घरों को मुफ्त गैस कनेक्शन और 1.3 लाख घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन सुनिश्चित किया है।

  • मैं जब प्रधानमंत्री नहीं बना था, उससे पहले भी अनेकों बार मणिपुर आया था। मैं जानता था कि आपके दिल में किस बात का दर्द है। इसलिए 2014 के बाद मैं दिल्ली को, भारत सरकार को आपके दरवाजे पर लेकर आ गया।

  • हमारी सरकार की सात वर्षों की मेहनत पूरे नॉर्थ ईस्ट में दिख रही है, मणिपुर में दिख रही है। आज मणिपुर बदलाव का एक नई कार्य-संस्कृति का प्रतीक बन रहा है। ये बदलाव हैं- मणिपुर के Culture के लिए, Care के लिए।

  • मणिपुर इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की स्थापना से राज्य की संस्कृति का और संरक्षण होगा। रानी गाइदिनल्यू ने मणिपुर में अंग्रेजों के खिलाफ हमारे लड़ाकों का पराक्रम दिखाया था।

  • पिछली सरकारों ने 'पूर्व की ओर न देखें' की रणनीति के साथ काम किया। हालांकि, हमने 'एक्ट ईस्ट' नीति पर काम करने का फैसला किया। हम इस क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र और प्राकृतिक संसाधनों में अपार संभावनाओं पर काम कर रहे हैं।

  • पहले लोग पूर्वोत्तर आना चाहते थे, लेकिन यहां पहुंचेंगे कैसे, ये सोचकर ही रुक जाते थे। इससे यहां के पर्यटन क्षेत्र को बहुत नुकसान होता था, लेकिन अब पूर्वोत्तर के शहर ही नहीं, बल्कि गांवों तक पहुंचना भी आसान हो रहा है।

  • मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेजी से काम चल रहा है और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। प्राकृतिक गैस पाइपलाइन अब पूर्वोत्तर तक भी पहुंच रही है। इन सुविधाओं और कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार में वृद्धि होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co