मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन- भारत समुद्री क्षेत्र पर PM केे विचार

मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 के दूसरे संस्करण का PM मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्‍होंने ई-बुक 'मैरीटाइम इंडिया विजन 2030' का विमोचन भी किया...
मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन- भारत समुद्री क्षेत्र पर PM केे विचार
मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन- भारत समुद्री क्षेत्र पर PM केे विचारPriyanka Sahu -RE

दिल्ली, भारत। देश में कोरोना महामारी की वजह से प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी लगभग हर कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्‍यम से कर रहे है। अब आज मंगलवार को PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही मैरीटाइम इंडिया समिट -2021 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

ई-बुक मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 किया जारी :

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 में ई-बुक 'मैरीटाइम इंडिया विजन 2030' का विमोचन किया। साथ ही सागर मंथन- मर्केंटाइल मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस सेंटर का भी शुभारंभ किया।

समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सफलता करेंगे हासिल :

इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा- यह शिखर सम्मेलन इस क्षेत्र से संबंधित कई हितधारकों को एक साथ लाता है। हम समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल करेंगे।

हमारे तटों ने हमें दुनिया से जोड़ा, हमारे राष्ट्र का एक समृद्ध समुद्री इतिहास है। हमारे तटों पर सभ्यताएं फली-फूलीं। हजारों वर्षों से हमारे बंदरगाह महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दुनिया को भारत आने को किया आमंत्रित :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से ये भी कहा- मैं दुनिया को भारत आने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं और हमारे विकास प्रक्षेपवक्र का हिस्सा बनना चाहता हूं। भारत समुद्री क्षेत्र में बढ़ने और दुनिया की एक अग्रणी ब्लू अर्थव्यवस्था के रूप में उभरने को ईमानदार से आगे बढ़ रहा है।

4 मार्च तक चलेगा मैरीटाइम इंडिया समिट का आयोजन :

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, पोर्ट, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से आज 2 मार्च से 4 मार्च तक एक वर्चुअल प्लेटफॉर्म www.maritimeindiasummit.in पर समुद्री भारत शिखर सम्मेलन 2021 का आयोजन किया जा रहा है।

MIS 2021 में 50 देशों के प्रतिभागियों ने किया पंजीयन :

मैरीटाइम इंडिया समिट (MIS) 2021 में 50 देशों के एक लाख से ज्‍यादा प्रतिभागियों ने पंजीयन किया है। यह शिखर सम्मेलन अगले दशक के लिए भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक रोडमैप की संकल्पना करेगा और भारत को वैश्विक समुद्री क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगा। कई देशों के प्रख्यात वक्ताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने और भारतीय समुद्री क्षेत्र में संभावित व्यापार अवसरों और निवेश की तलाश करने की सम्भावना है, तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए डेनमार्क साझेदार देश है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com