UP के झांसी में कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का PM ने किया लोकार्पण

उत्‍तर प्रदेश में झांसी के रानी लक्ष्मी बाई केन्‍द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज और प्रशासनिक भवनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया,इसके बाद उन्‍होंने अपने संबोधन में प्रमुख बातें कहीं
UP के झांसी में कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का PM ने किया लोकार्पण
UP के झांसी में कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का PM ने किया लोकार्पणTwitter

उत्‍तर प्रदेश, भारत। देश में जारी कोरोना महामारी के संकटकाल के चलते देश में विकास का आधारभूत ढांचा मजबूत बनाने की ओर पूरा प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (29 अगस्‍त) वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से उत्‍तर प्रदेश में झांसी के रानी लक्ष्मी बाई केन्‍द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज और प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा- रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन के लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। रानी लक्ष्मी बाई ने कभी बुंदेलखंड की धरती पर गर्जना की थी कि मैं मेरी झांसी नहीं दूंगी। आज बुंदेलखंड की धरती से इस गर्जना की आवश्यकता है कि मेरी झांसी आत्मनिर्भर भारत को बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएगी, हम पूरी ताकत लगा देगें।

खास बात तो ये है कि, लोकार्पण के इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से सीधे ऑनलाइन ही मुखातिब भी हुए हैं।

PM मोदी द्वारा कही गई प्रमुख बातें :

  • जब हम कृषि में आत्मनिर्भरता की बात करते हैं तो ये सिर्फ खाद्यान्न तक ही सीमित नहीं है। ये गांव की पूरी अर्थव्यवस्था की आत्मनिर्भरता की बात है। ये देश में खेती से पैदा होने वाले उत्पादों में वैल्यू एडिशन करके देश और दुनिया के बाज़ारों में पहुंचाने का मिशन है।

  • कृषि में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य किसानों को एक उत्पादक के साथ ही उद्यमी बनाने का भी है। जब किसान और खेती, उद्योग के रूप में आगे बढ़ेगी तो बड़े स्तर पर गांव में और गांव के पास ही रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसर तैयार होंगे।

  • आज बीज से लेकर बाजार तक खेती को तकनीक से जोड़ने का, आधुनिक रिसर्च के फायदों को जोड़ने का निरंतर काम किया जा रहा है। इसमें बहुत बड़ी भूमिका रिसर्च संस्थानों और कृषि विश्वविद्यालयों की भी है।

  • तीन और राष्ट्रीय संस्थान IARI-झारखंड, IARI-असम, और मोतीहारी में Mahatma Gandhi Institute for Integrated Farming की स्थापना की जा रही है। ये छात्र छात्राओं को नए मौके देने के साथ स्थानीय किसानों तक तकनीक का ज्ञान पहुंचाने और उनकी क्षमता बढ़ाने का काम करेंगे।

PM मोदी ने बुंदेलखंड टिड्डी दल का किया जिक्र :

PM मोदी ने कहा कि, ''बीते मई में बुंदेलखंड में टिड्डी दल का हमला हुआ था। देश के 10 से ज्यादा राज्य इससे प्रभावित हुए थे, जिस तेजी से ये फैल रहा था उसमें पारंपरिक माध्यमों से इस पर काबू पाना मुश्किल था। इतने बड़े हमले को भारत ने वैज्ञानिक तरीके से संभाला है। ये बहुत बड़ा काम हुआ है।''

इसी के आगे उन्‍होंने कहा- ड्रोन टेक्नॉलॉजी हो, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की टेक्नॉलॉजी हो, आधुनिक कृषि उपकरण हों, इसको देश की कृषि में अधिक से अधिक उपयोग में लाने के लिए आप जैसे युवा रेसेअर्चेर्स को युवा वैज्ञानिकों को निरंतर काम करना होगा। कोरोना के खिलाफ बुंदेलखंड के लोग भी डटे हुए हैं। सरकार ने भी प्रयास किया है कि, लोगों को कम से कम दिक्कत हो। गरीब का चूल्हा जलता रहे, इसके लिए यूपी के करोड़ों गरीब और ग्रामीण परिवारों को देश के अन्य भागों की तरह मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

गरीब कल्याण रोज़गार अभियान पर बोले PM :

इस दौरान PM मोदी ने बताया कि, गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत यूपी में 700 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च अब तक किया जा चुका है, जिसके तहत लाखों कामगारों को रोज़गार उपलब्ध हो रहा है। इस अभियान के तहत यहां बुंदेलखंड में सैकड़ों तालाबों को ठीक करने और नए तालाब बनाने का काम किया गया। एक तरह से बुंलेदखंड में 'जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान' का मंत्र चारों दिशाओं में गूंजेगा। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार बुंदेलखंड की पुरातन पहचान को, इस धरती के गौरव को समृद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वर्चुअली कार्यक्रम में CM योगी भी शामिल :

वीडियो कांफ्रेंसिंग से केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। साथ ही झांसी में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और शिक्षक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्वविद्यालय के दो भवनों के उद्घाटन होने के बाद ये राष्ट्रीय महत्व का संस्थान बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित होगा।

आरएलबी केंद्रीय कृशि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार

उद्घाटन कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से हुआ आयोजित :

विश्वविद्यालय में 127 करोड़ की लागत से शैक्षणिक भवन 29 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन और 16 करोड़ की लागत से 2 छात्रावास बनकर तैयार हुए हैं। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का यह लोकार्पण काफी लंबे समय से बार-बार रुक जा रहा था, लेकिन इस बार आज 29 अगस्त को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का उद्घाटन का कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से आयोजित हो ही गया, इससे शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और कृषि के साथ-साथ किसान कल्याण में अत्याधुनिक शोध में सहयोग होगा। विश्वविद्यालय ने 2014-15 में अपना पहला शैक्षणिक सत्र शुरू किया और कृषि, बागवानी और वानिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम चला रहा है।

बता दें कि, इस बारे में PM मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर ये जानकारी दी थी कि, ‘‘कल दोपहर 12:30 बजे, रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के कॉलेज और प्रशासनिक भवनों का उद्घाटन किया जाएगा। इससे शिक्षा के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और कृषि के साथ-साथ किसान कल्याण में अत्याधुनिक शोध में सहयोग होगा।’’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co