प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Social Media

कर्नाटक में विकास परियोजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

कर्नाटक के मांड्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास परियोजनाओं की सौगात दी और संबोधन में कहीं यह बातें...

कर्नाटक, भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

आज मैसुरू-कुशलनगर फोरलेन का शिलान्यास हुआ :

कर्नाटक राज्य को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, पिछले कुछ दिनों से लोग बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे की बात कर रहे हैं। भारत की जनता पूरे देश में ऐसा आधुनिक और शानदार एक्सप्रेसवे चाहती है। एक्सप्रेसवे युवाओं को गर्व से भर देता है। आज मैसुरू-कुशलनगर फोरलेन का भी शिलान्यास हुआ है। ये सभी प्रोजेक्ट्स इस क्षेत्र में सबका विकास को और गति देंगे, समृद्धि के रास्ते खोलेंगे। कनेक्टिविटी के इन प्रोजेक्ट्स के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।

इंफ्रास्ट्रक्चर के विजन की जब भी चर्चा होती है तो दो महान लोगों का नाम सामने आता है। कृष्ण राजा वाडियार और सर एम विश्वेश्वरैया इसी भूमि के पुत्र थे। उन्होंने देश को विचार और शक्ति दी। उन्होंने समस्याओं को अवसरों में बदल दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आगे उन्होंने यह भी बताया कि, इंफ्रास्ट्रक्चर अपने साथ सिर्फ सुविधा नहीं लाता... ये रोजगार लाता है, निवेश लाता है, कमाई के साधन लाता है। बीते वर्षों में सिर्फ कर्नाटक में ही हमने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हाई-वे से जुड़े प्रोजेक्ट्स में पूंजी निवेश किया है।

  • आज सागरमाला और भारतमाला जैसी परियोजनाओं से कर्नाटक और देश बदल रहा है। जब दुनिया कोविड से जूझ रही थी, तब भारत ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर बजट को कई गुना बढ़ा दिया था।

  • वर्ष 2014 से पहले केंद्र की कांग्रेस सरकार ने गरीब परिवारों को तबाह करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। जो पैसा गरीब के विकास के लिए था, उसका हजारों-करोड़ रुपये कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी करीब के दुख-दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है।

  • 2014 में जब आपने मुझे वोट देकर सेवा का मौका दिया तो देश में गरीब का दुख-दर्द समझने वाली संवेदनशील सरकार बनी। इस​के बाद भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरी ईमानदारी से गरीब की सेवा करने का प्रयास किया। गरीब के जीवन से मुश्किल कम करने का लगातार प्रयास किया। बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार की योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब को सुविधाओं के लिए सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। अब भाजपा की सरकार गरीब के पास जाकर सुविधाएं दे रही है।

  • इन्फ्रास्ट्रक्चर रोजगार, निवेश और आय के रास्ते लाता है। पिछले कुछ वर्षों में कर्नाटक में राजमार्गों पर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजी निवेश किया गया है। हमने गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। हमने गरीबों के दर्द को कम करने की कोशिश की। कांग्रेस के समय गरीबों को सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। हालाँकि, अब हम लोगों तक पहुँच रहे हैं और उन्हें आवश्यक सुविधाएँ प्रदान कर रहे हैं।

  • हमारे देश में दशकों से सिंचाई के जो प्रोजेक्ट्स लटके थे उसे भी तेजी से पूरे कर रहे हैं। इस साल बजट में केंद्र सरकार ने अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इससे कर्नाटक के बड़े हिस्से में सिंचाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान होने वाला है।

  • हमने तय किया कि गन्ने से बनने वाले इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाएंगे। यानि गन्ने की ज्यादा पैदावार होने पर उससे इथेनॉल बनाया जाएगा, इथेनॉल से किसान की आय सुनिश्चित की जाएगी। पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत, केंद्र सरकार 6,000 रुपये प्रदान करती है और कर्नाटक सरकार इसमें 4000 रुपये जोड़ती है। इससे किसानों को दोगुना लाभ होता है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान होता है।

  • कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस, मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने में व्यस्त है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है। मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही कांग्रेसियों को पता नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कर्नाटक के मांड्या में PM मोदी का भव्‍य रोड शो

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co