Mann Ki Baat कार्यक्रम में इस बार PM मोदी ने लोगों से की ये खास अपील

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित कर कहानियों की अहमियत, किसानों की मजबूती और आत्मनिर्भर भारत पर कही ये अहम बातें...
Mann Ki Baat कार्यक्रम में इस बार PM मोदी ने लोगों से की ये खास अपील
Mann Ki Baat कार्यक्रम में इस बार PM मोदी ने लोगों से की ये खास अपीलPriyanka Sahu -RE

Mann Ki Baat : हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का मासिक रेडियो कार्यक्रम होता है। इसी कड़ी मेें आज रविवार 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' के 69 वें संस्करण के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वे अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में इन अहम मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

कोरोना कालखंड पर बोले PM :

मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता से रूबरू होते हुए PM मोदी ने सबसे पहले कहा, ''कोरोना के इस कालखंड में पूरी दुनिया अनेक परिवर्तनों के दौर से गुजर रही है। आज, जब दो गज की दूरी एक अनिवार्य जरूरत बन गई है, तो इसी संकट काल ने, परिवारों के सदस्यों को आपस में जोड़ने और करीब लाने का काम भी किया है।''

कहानियों का इतिहास है पुराना :

  • हमें जरुर एहसास हुआ होगा कि, हमारे पूर्वजों ने जो विधायें बनाई थी, वो आज भी कितनी महत्वपूर्ण हैं और जब नहीं होती हैं तो कितनी कमी महसूस होती है।

  • ऐसी ही एक विधा जैसा मैंने कहा, कहानी सुनाने की कला स्‍टोरी टेलिंग हर परिवार में कोई-न-कोई बुजुर्ग, बड़े व्यक्ति परिवार के, कहानियाँ सुनाया करते थे और घर में नई प्रेरणा, नई ऊर्जा भर देते हैं।

  • कहानियों का इतिहास उतना ही पुराना है, जितनी की मानव सभ्‍यता। कहानियां, लोगों के रचनात्मक और संवेदनशील पक्ष को सामने लाती हैं, उसे प्रकट करती हैं।

  • कहानी की ताकत को महसूस करना हो तो जब कोई मां अपने छोटे बच्चे को सुलाने के लिए या फिर उसे खाना खिलाने के लिए कहानी सुना रही होती हैं।

भारत में कहानी कहने की एक समृद्ध परंपरा :

PM मोदी ने कहा- मैं अपने जीवन में बहुत लम्बे अरसे तक एक परिव्राजक के रूप में रहा। घुमंत ही मेरी जिंदगी थी। हर दिन नया गाँव, नए लोग, नए परिवार, लेकिन जब मैं परिवारों मे जाता था तो मैं बच्‍चों से जरूर बात करता था और कभी-कभी बच्‍चों को कहता था कि, चलो भाई मुझे कोई कहानी सुनाओं, तो मैं हैरान था। बच्‍चे मुझे कहते थे, नहीं अंकल कहानी नहीं हम चुटकुला सुनायेंगे और मुझे भी वो यही कहते थे कि, अंकल आप हमे चुटकुला सुनाओ यानी उनको कहानी से कोई परिचय ही नहीं था। ज्‍यादातर उनकी जिंदगी चुटकुलों में समाहित हो गई थी। भारत में कहानी कहने की या कहें किस्सा-गोई की, एक समृद्ध परंपरा रही है। हमारे यहां कथा की परंपरा रही है। ये धार्मिक कहानियां कहने की प्राचीन पद्धति है।

कथा सुनाने वालों से PM का आग्रह :

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैं कथा सुनाने वाले सभी से आग्रह करूंगा कि क्या हम हमारी कथाओं में पूरे गुलामी के कालखंड की जितनी प्रेरक घटनाएं हैं, उनको कथाओं में प्रचारित कर सकते हैं। विशेषकर 1857 से 1947 तक हर छोटी-मोटी घटना से अब हमारी नयी पीढ़ी को कथाओं के द्वारा परिचित करा सकते हैं। मुझे विश्‍वास है कि, आप लोग जरूर इस काम को करेंगे। कहानी कहने की ये कला देश में और अधिक मजबूत बनें और अधिक प्रचारित हो और समाज बने, इसलिए आओ हम सब प्रयास करें।''

PM ने बताया कैसे मजबूत होंगी आत्मनिर्भर भारत की नीव :

इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश का कृषि क्षेत्र, हमारे किसान, हमारे गांव, आत्मनिर्भर भारत का आधार बताया और कहा- ये मजबूत होंगे तो आत्मनिर्भर भारत की नीव मजबूत होगी। बीते कुछ समय में इन क्षेत्रों ने खुद को अनेक बंदिशों से आजाद किया है, अनेक मिथकों को तोड़ने का प्रयास किया है। मुझे कई ऐसे किसानों को चिठ्ठिया मिलती हैं, किसाना संगठनों से मेरी बात होती है, जो बताते हैं की कैसे खेती में नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं, कैसे खेती में बदलाव आ रहा है।

मन की बात में PM ने कहा- हमारे यहां कहा जाता है, जो जमीन से जितना जुड़ा होता है, वो बड़े से बड़े तूफानों में भी अडिग रहता है। कोरोना के इस कठिन समय में हमारा कृषि क्षेत्र, हमारा किसान इसका जीवंत उदाहरण है।

किसानों की स्थिति बदली :

मन की बात में PM मोदी ने किसानों के लिए ये बात भी कही कि, 3-4 साल पहले ही महाराष्ट्र में फल और सब्जियों को APMC के दायरे से बाहर किया गया था। इस बदलाव ने महाराष्ट्र के फल और सब्जी उगाने वाले किसानों की स्थिति बदली है।

हरियाणा के एक किसान भाई में बताया :

PM ने कहा, ''हरियाणा के एक किसान भाई में मुझे बताया कि, कैसे एक समय था जब उन्हें मंडी से बाहर अपने फल और सब्जियां बेचने में दिक्कत आती थी। लेकिन 2014 में फल और सब्जियों को APMC Act से बाहर कर दिया गया, इसका उन्हें और आसपास के साथी किसानों को बहुत फायदा हुआ।''

आज, गांव के किसान sweet corn और baby corn की खेती से, ढाई से तीन लाख प्रति एकड़ सालाना कमाई कर रहे हैं।

इन किसानों के अपने फल - सब्जियों को कहीं पर भी, किसी को भी बेचने की ताकत है और ये ताकत ही उनकी इस प्रगति का आधार है।

कल भगतसिंह की जयंती मनायेंगे :

PM मोदी ने शहीद वीर भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि, कल 28 सितम्बर को हम शहीद वीर भगतसिंह की जयंती मनायेंगे। मैं, समस्त देशवासियों के साथ साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति शहीद वीर भगतसिंह को नमन करता हूं। शहीद भगतसिंह पराक्रमी होने के साथ-साथ विद्वान भी थे और चिन्तक भी। अपने जीवन की चिंता किए भगतसिंह और उनके क्रांतिवीर साथियों ने ऐसे साहसिक कार्यों को अंजाम दिया, जिनका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा।

आने वाले दिनों में कई महान लोगों को करेंगे याद :

  • आने वाले दिनों में हम देशवासी कई महान लोगों को याद करेंगे, जिनका भारत के निर्माण में अमिट योगदान है। 2 अक्टूबर हम सबके लिए पवित्र और प्रेरक दिवस होता है। यह दिन मां भारती के दो महान सपूतों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करने का दिन है।

  • पूज्‍य बापू के विचार और आदर्श आज पहले से कहीं ज्‍यादा प्रासंगिक है, महात्‍मा गांधी का जो आर्थिक चिंतन था, अगर उस स्‍पीट्री को पकड़ा गया होता। समया गया होता, उस रास्‍ते पर चला गया होत, तो आज आत्‍मनिर्भर भारत अभियान की जरूरत ही नहीं पड़ती।

  • गांधी जी के आर्थिक चिंतन में भारत की नस - नस की समझ थी, भारत की खुश्बू थी। वहीं शास्त्री जी का जीवन हमें विनम्रता और सादगी का संदेश देता है।

  • 11 अक्टूबर का दिन भी हमारे लिए बहुत विशेष होता है। इस दिन हम भारत रत्न लोक नायक जय प्रकाश जी को उनकी जयंती पर स्मरण करते हैं। भारत रत्न ननाजी देशमुख की भी जयंती 11 अक्टूबर को ही है। नानाजी देशमुख, जय प्रकाश नारायण जी के बहुत निकट के साथी थे।

  • जब जे पी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे थे तो पटना में उन पर प्राणघातक हमला किया गया था, तब नानाजी देशमुख ने वो वार अपने ऊपर ले लिया था। इस 12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की भी जयंती है, उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया।

पीएम मोदी ने मन की बात में सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा करते हुए कहा कि, 'सेना के जवानों ने भारत माता का गौरव और सम्मान की रक्षा करना है।'

मन की बात में PM की लोगों से अपील :

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने की अपील की। उन्होंने हर प्रकार के एहतियात बरतने की बात कही। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि, 'जब तक दवा नहीं आ जाती तब तक कोई ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com