Mann Ki Baat: PM मोदी ने मन की बात के 82 वें संस्करण में कही यह बातें...

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम का 82 वां संस्करण है, वे 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं, यहां देखें उनके मन की बात के विचार...
Mann Ki Baat: PM मोदी ने मन की बात के 82 वें संस्करण में कही यह बातें...
Mann Ki Baat: PM मोदी ने मन की बात के 82 वें संस्करण में कही यह बातें...Priyanka Sahu -RE

हाइलाइट्स :

  • PM नरेंद्र मोदी के मन की बात का 82 वां संस्करण

  • मन की बात के माध्यम से PM मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित

  • PM मोदी ने कोटि-कोटि प्रणाम कर संबोधन किया शुरू

Mann Ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह के आखिरी रविवार को अपने साप्‍ताहिक प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते आ रहे हैं। आज 24 अक्टूबर को PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 82 वां संस्करण है।

देशवासियों को कोटि-कोटि प्रणाम :

मन की बात कार्यक्रम के जरिए PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा- मेरे प्यारे देशवासियों, आप सभी को नमस्कार। कोटि-कोटि नमस्कार। मैं कोटि-कोटि नमस्कार इसलिए भी कह रहा हूं कि 100 करोड़ vaccine dose के बाद आज देश नए उत्साह, नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा है। हमारे वैक्‍सीन कार्यक्रम की सफलता, भारत के सामर्थ्य को दिखाती है। 100 करोड़ वैक्‍सीन डोज का आंकड़ा बहुत बड़ा जरूर है। मैं अपने देश, अपने देश के लोगों की क्षमताओं से भली-भांति परिचित हूं। मैं जानता था कि हमारे Healthcare Workers देशवासियों के टीकाकरण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

लाखों Health Workers के परिश्रम की वजह से ही भारत 100 करोड़ वैक्सीन डोज का पड़ाव पार कर सका है। आज मैं हर उस भारतवासी का आभार व्यक्त करता हूं जिसने 'सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन' अभियान को इतनी ऊंचाई दी, कामयाबी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने सरदार पटेल को किया याद :

PM मोदी ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा- अगले रविवार, 31 अक्‍टूबर को सरदार पटेल जी की जन्म जयंती है। ‘मन की बात’ के हर श्रोता की तरफ से और मेरी तरफ से, मैं, लौहपुरुष को नमन करता हूँ। सरदार साहब कहते थे कि, हम अपने एकजुट उद्यम से ही देश को नई महान ऊंचाईयों तक पहुंचा सकते हैं। अगर हममें एकता नहीं हुई तो हम खुद को नई-नई विपदाओं में फंसा देंगे। यानी राष्ट्रीय एकता है तो ऊंचाई है, विकास है। हमारी आजादी का आंदोलन तो इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। हमारे यहां रंगोली के जरिए त्योहारों में रंग भरने की परंपरा तो सदियों से है। रंगोली में देश की विविधता के दर्शन होते हैं। संस्कृति मंत्रालय इससे भी जुड़ा एक National Competition करने जा रहा है।

PM मोदी के मन की बात-

  • आप कल्पना करिए, जब आजादी के आंदोलन से जुड़ी रंगोली बनेगी, लोग अपने द्वार पर, दीवार पर, किसी आजादी के मतवाले का चित्र बनाएंगे, आजादी की किसी घटना को रंगों से दिखाएंगे, तो, अमृत महोत्सव का भी रंग और बढ़ जाएगा।

  • अगले महीने, 15 नवम्बर को हमारे देश के महापुरुष, वीर योद्धा, भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्म-जयंती आने वाली है। भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी संस्कृति, अपने जंगल, अपनी जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमें अपनी संस्कृति और जड़ों की प्रति गर्व करना सिखाया।

  • 1947-48 में जब UN Human Rights का Universal Declaration तैयार हो रहा था तो उस Declaration में लिखा जा रहा था All Men are created Equal. लेकिन भारत के एक Delegate ने इस पर आपत्ति जताई और फिर Universal Declaration में लिखा गया- All Human Beings are created Equal.

  • भारत ने सदैव विश्व शांति के लिए काम किया है।

    इस धरती को एक बेहतर और सुरक्षित Planet बनाने में भारत का योगदान, विश्व भर के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

  • भारत ने सदैव विश्व शांति के लिए काम किया है। इस धरती को एक बेहतर और सुरक्षित Planet बनाने में भारत का योगदान, विश्व भर के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। Bureau of Police Research and Development के आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या Double हो गई है।

  • भारत, दुनिया के उन पहले देशों में से है, जो Drone की मदद से अपने गांव में जमीन के Digital Record तैयार कर रहा है। हमें Drone Technology में अग्रणी देश बनना है। इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

  • स्वच्छता के प्रयास तभी पूरी तरह सफल होते हैं जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे।अभी दीपावली पर हम सब अपनी घर की साफ सफाई में तो जुटने ही वाले हैं, लेकिन इस दौरान हमें ध्यान रखना है कि हमारे घर के साथ हमारा आस-पड़ोस भी साफ रहे।

  • इतने त्योहार एक साथ होते हैं तो उनकी तैयारियाँ भी काफी पहले से शुरू हो जाती हैं। आप सब भी अभी से खरीदारी का प्लान करने लगे होंगे, लेकिन आपको याद है, खरीदारी मतलब ‘VocalForLocal'.

  • आप Local खरीदेंगे तो आपका त्योहार भी रोशन होगा और किसी गरीब भाई-बहन, किसी कारीगर, किसी बुनकर के घर में भी रोशनी आएगी। मुझे पूरा भरोसा है जो मुहिम हम सबने मिलकर शुरू की है, इस बार त्योहारों में और भी मजबूत होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com