ओडिशा में PM मोदी, CM पटनायक के साथ की बैठक

ओडिशा में चक्रवात यास के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे PM मोदी और चक्रवात यास के प्रभाव पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ बैठक की।
ओडिशा में PM मोदी, CM पटनायक के साथ की बैठक
ओडिशा में PM मोदी, CM पटनायक के साथ की बैठकTwitter

ओडिशा, भारत। पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'यास' के रौद्र रूप के चलते कितना क्‍या नुकसान हुआ है, इस तूफान की मची तबाही का जायजा लेने आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा राज्य पहुंचे हैं।

PM मोदी की CM पटनायक के साथ बैठक :

ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में चक्रवात यास के प्रभाव पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ बैठक कर इस दौरान तूफान यास से हुए नुकसान के बारे में चर्चा की। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बालासोर, भद्रक और पुरबा मेदिनीपुर के प्रभावित इलाकों में हवाई सर्वेक्षण के लिए जाएंगे। तो वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी आज दोपहर प्रभावित क्षेत्रों को हवाई दौरा करेंगे।

यास से ओडिशा बुरी तरह से प्रभावित :

जानकारी के लिए ये भी बता दें कि, चक्रवाती तूफान यास ने ओडिशा को बुरी तरह से प्रभावित किया है। यहां कई जगहों पर पेड़ गिर गए, साथ ही कई इलाकों में जलभराव हो गया है। चक्रवाती तूफान यास के कहर के चलते ओडिशा राज्य के CM नवीन पटनायक ने बाढ़ प्रभावित जिलों के 128 प्रभावित गांवों के परिवारों के लिए 7 दिन की राहत की घोषणा भी कर दी है।

पश्चिम बंगाल भी जाएंगे PM मोदी :

चक्रवाती तूफान यास ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्‍य में जमकर कहर बरसाया है। इसी के मद्देनजर PM मोदी इन दोनों राज्‍यों के दौरे पर है। ओडिशा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव की समीक्षा करने के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर भी जाएंगे हैं। इस दौरान वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। चक्रवात यास को लेकर राज्य में मची तबाही और उससे प्रभावित इलाकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और PM नरेंद्र मोदी दोनों की कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर मुलाकात होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com