PM मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से किया दिल्ली के हैदराबाद हाउस में स्वागत

आज प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी जी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाक़ात हुई है। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा...
PM मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से किया दिल्ली के हैदराबाद हाउस में स्वागत
PM मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से किया दिल्ली के हैदराबाद हाउस में स्वागतSocial Media

दिल्ली, भारत। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाक़ात हुई है। PM मोदी ने गर्मजोशी से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया। दोनों के बीच मुलाकात के दौरान कई बातचीत हुईं। इस मुलाकात के बाद PM मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'भारत और रूस के रिश्तों में सुधार हुआ है, कोरोना के विरुद्ध लड़ाई, रक्षा क्षेत्र में सहयोग एवं रणनीतिक सांझेदारी हुई है। ऐसे ही रिश्ते हमारे मजबूत होते रहेंगे। भारत और रूस की दोस्ती में कोई बदलाव नही आया, हमारी दोस्ती को दशकों बीत गए।'

भारत और रूस की दोस्ती मजबूत है और बनी रहेगी :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद करते हुए कहा कि, 'कई दशकों से दुनिया मे कई प्रकार के मूलभूत परिवर्तन आये हैं। कई प्रकार के भू- राजनीतिक संबंध सामने आए हैं किंतु भारत और रूस की दोस्ती बनी रही। हम साथ खड़े रहे एक दूसरे के लिए, भारत रूस की दोस्ती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनूठा एवं अविश्वसनीय मॉडल है। आर्थिक रूप से रूस से हमारा व्यापार बढ़ा है साथ ही हम रक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा काम कर रहे है और आगे बढ़ रहे है। कोविड की महामारी की चुनोतियों के चलते भी हमारे संबंधों व व्यापार में वृद्धि हुई है। कोविड के बीच बढ़ते संबंधों में कोई बदलाव नही आया अपितु और घनिष्ठ हो गया।'

PM मोदी का कहना :

PM मोदी ने कहा कि, 'हम वर्तमान से ही, दीर्घकालिक दृष्टि बना रहे है ताकि हम आर्थिक क्षेत्रो में मिलकर अच्छा विकास कर सके। आगामी वर्ष 2025 तक हम 50 बिलियन और 30 बिलियन का ट्रेड करने का लक्ष्य रख रहे हैं। आज के दिवस हुए कई विभिन्न समझौतों से इस लक्ष्य को प्राप्त मार्ग मिलेगा। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के अंदर कोर डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन से हमारा रक्षा सहयोग और भी ज़्यादा मज़बूत हो रहा है।'

विदेश सचिव ने बताया :

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 28 समझौतों पर हुई है सहमति की जानकारी देते हुए कहा कि, 'हमारी रूस के साथ 28 समझौतों पर सहमति बनी है राष्ट्रपति पुतिन छोटी अवधि के लिए भारत आये थे। किन्तु श्री नरेन्द्र मोदी एवं पुतिन के बीच काफी लंबी बात हुई और 28 समझौतों के ज्ञापनो पर हस्ताक्षर हुए है। उम्मीद है, भारत और रूस मिलकर आने वाले समय मे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com