Good Friday 2021: ईसा मसीह को याद कर PM मोदी ने दिया ये संदेश

Good Friday 2021 : गुड फ्राइडे के पर्व पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसा मसीह को याद कर ट्वीट कर ये संदेश साझा किया है...
Good Friday 2021: ईसा मसीह को याद कर PM मोदी ने दिया ये संदेश
Good Friday 2021: ईसा मसीह को याद कर PM मोदी ने दिया ये संदेशPriyanka SAhu -RE

Good Friday 2021 : ईसाई धर्म के लिए आज 2 अप्रैल का दिन काफ़ी अहम है, क्‍योंकि आज गुड फ्राइडे है। 'गुड फ्राइडे' पर प्रभु ईसा मसीह की याद में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ईसा मसीह को याद किया।

संघर्षों और बलिदानों की याद दिलाता है गुड फ्राइडे :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के संघर्षों और बलिदानों की याद दिलाता है। दया का एक आदर्श अवतार, वह जरूरतमंदों की सेवा करने और बीमारों को ठीक करने के लिए समर्पित था।

प्रभु यीशु के बलिदान के तौर पर करते हैं याद :

बता दें कि, गुड फ्राइडे का पर्व ईसाई समुदाय के लोगों के लिए काफी अहमियत रखता है। ईस्टर संडे से पहले आने वाले शुक्रवार को आता है, इस पर्व को प्रभु यीशु के बलिदान के तौर पर भी याद किया जाता है। गुड फ्राइडे को होली डे, ब्लैक डे, ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।  आज के दिन ईसाई समुदाय के लोग चर्च जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं।

बताते चलें कि, लोगों के बीच ईसा की बढ़ती लोकप्रियता वहां के ढोंगी धर्मगुरुओं का अखरने लगी, उन्होंने ईसा की शिकायत रोम के शासक पिलातुस से कर दी। उन्होंने पिलातुस को बताया- खुद को ईश्वरपुत्र बताने वाला यह युवक पापी होने के साथ ईश्वर राज की बातें भी करता है। शिकायत मिलने के बाद ईसा पर धर्म की अवमानना के साथ राजद्रोह का आरोप लगाया गया। इसके बाद ईसा को क्रूज पर मृत्यु दंड देने का फरमान जारी कर दिया गया। कोड़े-चाबुक बरसाने और कांटों का ताज पहनाने के बाद कीलों से ठोकते हुए रोम के राजा के आदेश पर कलवारी में शुक्रवार को यीशु मसीह को सूली पर लटका दिया गया था। बाइबल के अनुसार, ईसा को जिस जगह सूली पर चढ़ाया गया था, उसका नाम गोलगोथा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com